हुगली : चलती ट्रेन में महिला से छेड़छाड़, रेल पुलिस ने चार को पकड़ा

हुगली। चलती ट्रेन में महिला यात्री से छेड़छाड़ की शिकायत मिलने के बाद रेल पुलिस के जवानों ने चार आरोपितों को धर दबोचा। इस घटना के बाद रेलवे की सुरक्षा सवालों के घेरे में है। रेल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात महिला हावड़ा से अप दून एक्सप्रेस में अयोध्या जाने के लिए सवार हुई।

आरोप है कि कई युवक लंबी दूरी की ट्रेन के एस -9 डिब्बे में चढ़ गए। ट्रेन के श्रीरामपुर में प्रवेश करने से पहले उन युवकों ने कथित तौर पर महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ की। मजबूर होकर महिला ने ट्रेन की चेन खींच दी। ट्रेन प्लेटफार्म पर प्रवेश करने से पहले ही रुक गयी।

रेलवे पुलिस ने डिब्बे में पहुंचकर चार लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए लोग इच्छापुर के रहने वाले हैं। शिकायतकर्ता ने उन युवकों को कड़ी सजा देने की मांग की है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *