स्वतंत्र न्याय पार्टी की महिला मंडल द्वारा धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह

समस्तीपुर। बिहार की स्वतंत्र न्याय पार्टी की महिला मंडल द्वारा आज मंगलवार को समस्तीपुर मुसरीघरारी मे होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पार्टी की महिला जिला अध्यक्ष मंजू शर्मा ने किया। इसमें पार्टी की सैकड़ो महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस समारोह में खासकर पान, चौपाल समाज समेत अन्य अनुसूचित समाज के महिलाओं की भागीदारी रही।

कार्यक्रम को नगर अध्यक्ष आरती साह, पूजा दास, पार्टी सदस्य रीता शर्मा, रंजू शर्मा, कौशल्या दास, प्रियंका रजक, पार्वती पासवान, रीता राम ने संबोधित किया। आने वाले दिनों मे पूरे बिहार मे पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए बिहार के सभी जिलों का दौरा आयोजन की भी घोषणा की गई। पिछड़े समाज के सभी वर्ग की महिलाओं ने इस आयोजन मे बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *