हिन्दी साहित्य : यूजीसी नेट (हिन्दी) की तैयारी के लिए के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न-4

कोलकाता। सभी हिंदी मित्रों की सहायता के लिए कोलकाता हिन्दी न्यूज द्वारा हिंदी साहित्य (hindi literature) के महत्वपूर्ण प्रश्नों की टेस्ट सीरीज शुरू की गई है। आशा है यह सीरीज आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। आज इस पोस्ट में यूजीसी नेट की तैयारी के लिए हिंदी साहित्य (Hindi sahitya) के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर आपके समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

  1. पार्वती, सुखदेई, दौलत राम और छोटे निम्नलिखित में से किस कथा-कृति के पात्र है ?
    (अ) रानी केतकी की कहानी
    (ब) वामा शिक्षक
    (स) भाग्यवती
    (द) देवरानी, जेठानी की कहानी✔️
  2. ’बाणभट्ट की आत्मकथा’ उपन्यास के पात्र है-
    (क) राजकुमारी चन्द्रदीधति
    (ख) सुचरिता
    (ग) पत्रलेखा
    (घ) ऋतंभरा
    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
    (अ) क और ख✔️ (ब) ख और ग
    (स) ग और घ (द) क और घ
  3. ’संस्कृति के चार अध्याय’ के अनुसार अकबर के राज्यारोहण तक सरकारी हिसाब किस भाषा में रखा जाता था ?
    (अ) अरबी (ब) फारसी
    (स) उर्दू (द) हिंदी✔️
  4. रामचंद्र शुक्ल के अनुसार चंदबरदाई है-
    (अ) केवल कवित्त के रचयिता
    (ब) हिंदी के प्रथम महाकवि
    (स) केवल दूहा और तोमर के रचयिता
    (द) व्याकरण में पारंगत
    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए-
    (अ) क और ख (ब) ख और ग
    (स) ग और घ (द) ख और घ✔️
  5. ’अरे यायावर रहेगा याद’ में सम्मिलित है:
    (क) माझुली
    (ख) धरती का धनी
    (ग) बीसवीं सदी का बाणभट्ट
    (घ) बहता पानी निर्मला
    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
    (अ) क और ख (ब) ख और ग
    (स) ग और घ (द) क और घ✔️
  6. निम्नलिखित में से नंददुलारे वाजपेयी के संबंध में सही है-
    (क) नंददुलारे वाजपेयी ने प्रसाद, पंत और निराला को छायावाद की वृहत्त्रयी के रूप में प्रतिष्ठित किया।
    (ख) नंददुलारे वाजपेयी ने रामचंद्र शुक्ल की लोकमंगलपरक आलोचना दृष्टि का समर्थन किया।
    (ग) नंददुलारे वाजपेयी छायावादी अथवा स्वच्छंदतावादी आलोचक है।
    (घ) नंददुलारे वाजपेयी छायावाद के रागात्मक प्रभाव से अप्रभावित है।
    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए-
    (अ) क और ख (ब) क और ग✔️
    (स) क और घ (द) ख और ग
  7. ’नाखून क्यों बढ़ते है’, निबंध हजारीप्रसाद द्विवेदी के किस निबंध संग्रह में है ?
    (अ) अशोक के फूल (ब) कल्पलता✔️
    (स) कुटज (द) आलोक पर्व
  8. निम्नलिखित में से इतिहास दर्शन से मूलतः संबंधित विचारक है-
    (अ) वाॅल्तेयर✔️ (ब) हिरोदोत्तस
    (स) विको (द) कांट
  9. सूची-। के साथ सूची-।। का मिलान कीजिए-
सूची-। सूची-।।
(क) ओष्ठ्य 1. च
(ख) दंत्य 2. प
(ग) कंठ्य 3. त
(घ) तालव्य 4. ग

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-
क ख ग घ
(अ) 1 2 3 4
(ब) 2 3 4 1✔️
(स) 3 4 1 2
(द) 4 3 2 1

आज के लिए इतना ही। यह सीरीज आपको कैसी लगी अथवा आप कोई सुझाव देना चाहें तो कमेंट कर बताएं। सप्ताह में तीन दिन प्रश्नोत्तर सीरीज (प्रत्येक सीरीज में हिन्दी साहित्य के 10 प्रश्न एवं उत्तर) अपलोड की जाएगी। यूजीसी नेट की तैयारी के लिए हमसे जुड़े रहें। धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *