Himachal pradesh

हिमाचल प्रदेश : शिमला में मंदिर ढहने से 9 की मौत

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार को भारी बारिश के चलते भगवान शिव का एक मंदिर ढह गया, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह मंदिर समर हिल में स्थित था। आपदा के वक्त मंदिर में 25-30 लोग मौजूद थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, पांच लोगों को बचा लिया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने मृतकों की संख्या की पुष्टि करते हुए कहा कि अब तक नौ शव निकाले जा चुके हैं।

उन्होंने एक बयान में कहा, “स्थानीय प्रशासन उन लोगों को बचाने के लिए मलबे को हटाने के लिए काम कर रहा है, जो अभी भी फंसे हो सकते हैं। प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद की जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है और वह ख़ुद भी प्रदेश की स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अभी भी करीब दो दर्जन लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। हालांकि, प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इसी तरह शिमला के ही फागली में कुछ ढारे यानी अस्थायी आवास ढहने से उसमें रह रहे लोगों के दबे होने की आशंका है। यहां आईटीबीपी के जवान रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  इंडिया गठबंधन || कांग्रेस कमेटी से मिलने से ममता का इंकार

हिमाचल में मौसम विभाग की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट के बीच लगातार भारी बारिश हो रही है। इससे शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी और बिलासपुर समेत कई ज़िलों से नुक़सान की खबरें आ रही हैं। अधिक नुक़सान की ख़बरें वाहनों या मकानों पर पेड़ गिरने या भूस्खलन की चपेट में आकर लोगों के दबने से जुड़ी हैं।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  श्री अरबिंदो घोष की 150वीं जयंती पर विदेश मंत्रालय की पहल, आध्यात्मिक यात्रा पर बनी शॉर्ट फिल्म होगी 15 अगस्त को रिलीज
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 5 =