Girl

उत्तर प्रदेश में महिलाओं के ख़िलाफ़ सबसे अधिक अपराध: रिपोर्ट

नयी दिल्ली। अंग्रेज़ी अख़बार द टेलीग्राफ़ ने नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट के आधार पर बताया है कि महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध के मामले में उत्तर प्रदेश देश में सबसे आगे है। अख़बार लिखता है, “योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश में महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध के कुल 65 हज़ार 743 मामले दर्ज किए गए। इसके बाद महाराष्ट्र में 45 हज़ार 331 और राजस्थान में 45058 केस दर्ज हुए।

ये आंकड़े 2022 के हैं. साल 2021 में उत्तर प्रदेश में महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध को लेकर दर्ज मामलों की संख्या 56 हज़ार 83 थी। इसके बाद राजस्थान में 40 हज़ार 738 केस दर्ज किए गए थे।” ख़बर के अनुसार अभी-अभी संपन्न हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने महिलाओं के खिलाफ़ अपराध को अपने चुनावी प्रचार का अहम हिस्सा बनाया था।

राजस्थान में बीजेपी ने जीत दर्ज की है। बीते साल देशभर में महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध के 4 लाख 45 हज़ार से अधिक केस आए, जो 2021 की तुलना में चार फ़ीसदी अधिक थे। इनमें से अधिकांश मामले पति या रिश्तेदारों की ओर से होने वाले अत्याचार से जुड़े थे। इसके बाद अपहरण, किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से हमला और बलात्कार से जुड़े थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *