Images 2021 05 27T155617.820

न्यू बैरकपुर में गंजी कारखाने में भीषण आग, रोबोट फायर फाइटर व 16 इंजन मौके पर पहुंचे

Kolkata Desk : न्यू बैरकपुर में गंजी कारखाने में भीषण आग, रोबोट फायर फाइटर समेत दमकल के 16 इंजन आग को काबू में लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। कारखाने के 4 कर्मचारी अभी भी अंदर फंसे हुए हैं, लेकिन अभी भी चारों को बचाया नहीं जा सका है। सभी कर्मचारी बिहार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। लॉक डाउन के कारण कारखाने में ही अटके हुए थे।

आग लगने के नौ घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। दमकल कर्मी मौके पर युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। दमकल विभाग की ओर से आग बुझाने के लिए रोबोट लाया गया। पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा ने बताया कि अंदर चार कर्मचारी फंसे हुए हैं। आग को सुबह से ही 16 इंजन काबू में करने की कोशिश कर रहे हैं। रोबोट फायर फाइटर्स को पहले ही वहां लाया जा चुका है।

सिर्फ फैक्ट्री ही नहीं, बल्कि पास की एक फार्मेसी की बिल्डिंग में भी आग लग लगी है। फार्मेसी बिल्डिंग भी बुरी तरह से जल रही है। बिल्डिंग में बेबी फूड, डायपर और सैनिटाइजर्स के स्टॉक रहने के कारण आग और भी फैल रही है। वहाँ मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान भी वहां काम चल रहा था। फायर मैन आग को काबू में लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  कोलकाता की खबरें | विपक्षी दलों की बैठक में तृणमूल को बुलाने पर कांग्रेस, माकपा ने उठाए सवाल

अग्निशमन मंत्री सुजीत बसु सुबह न्यू बैरकपुर के बिलकंडा स्थित गंजी फैक्ट्री परिसर पहुंचे। उन्होंने कहा, “हमें सूचना मिल रही है कि अंदर कुछ लोग फंसे हुए हैं। लेकिन जब तक दमकल कर्मी अंदर नहीं जाते तब तक ठीक से कुछ नहीं कहा जा सकता है। हमारे दमकल कर्मी और पुलिस कड़ी कोशिश कर रहे हैं।”

आशंका जताई जा रही है कि बनियान फैक्ट्री के अंदर रखे गैस सिलेंडरों में बारी-बारी से विस्फोट होने के कारण और चारों तरफ तेज हवाओं एवं फार्मेसी बिल्डिंग में मौजूद सैनिटाइजर होने से आग भयंकर रूप से जल्दी फैल गई।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  #Bengal: भाजपा की चुनाव आयोग से शिकायत, सीएम ममता बनर्जी ने हलफनामे में तथ्यों को छुपाया
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

यह भी पढ़ें:  राजारहाट में CPM और कांग्रेस के पार्टी कार्यालयों पर हमला, भाजपा पर आरोप से गरमाई बंगाल की सियासत
  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 2 =