महिला सहकर्मी को शीदी का झांसा देकर बनाता रहा शारिरिक संबंध, गिरफ्तार

Kolkata Hindi News, सिलीगुड़ी। शादी का झांसा देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में एनजेपी थाने की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम सोमनाथ दास है। वह शांतिनगर का रहने वाला है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपित सोमनाथ दास पेशे से रसोइया है। उसके साथ एक विधवा महिला भी काम करती थी। दोनों के बीच अच्छे संबंध थे। आरोप है कि सोमनाथ दास ने शादी का वादा करके महिला के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

नतीजतन, महिला गर्भवती हो गई। जब महिला ने सोमनाथ पर शादी का दवाब बनाया तो वह मुकर गया।

जिसके बाद पीड़ित महिला ने एनजेपी थाने में सोमनाथ दास के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सोमनाथ को देर रात गिरफ्तार कर लिया। एनजेपी थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Note : यह खबर न्यूज़ एशिया एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है। इसके कंटेंट के लिए कोलकाता हिन्दी न्यूज जिम्मेदार नहीं है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *