IMG 20211212 WA0013

हावड़ा में भव्य जागरण का आयोजन

हावड़ाः आदर्श युवक समिति ने एमसी घोष लेन, हावड़ा में माता रानी का भव्य जागरण आयोजित किया। इस मौके पर मंत्री अरूप राय भी पहुंचे। उन्होंने इस मौके पर क्षेत्र के लोगों को कोविड नियमों का पालन जारी रखने की अपील की। दूसरी तरफ माता के भजनों का मधुर गुणगान किया गया। माता रानी के भाव पूर्ण भजनों ने भक्तों को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर मां की आकर्षक प्रतिमा भी स्थापित की गई थी। आयोजनकर्ता विजय श्रीवास्तव ने कहा कि जागरण का आयोजन कई साल से किया जा रहा है। माता रानी के भव्य जागरण में भक्तों के बीच प्रसाद का भी वितरित किया गया।

भारतीय संस्कृति में प्राचीन है ‘ज्ञानयज्ञ’ की अवधारणा!

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर : हमारी सनातन संस्कृति में ज्ञान यज्ञ की अवधारणा बहुत प्राचीन है। भारतीय संस्कृति आत्मज्ञान की साधना को सर्वश्रेष्ठ मानती है। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर के पुरातनबाजार स्थित दुर्गा मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ महोत्सव में यह बात विद्वानों ने कही। इस अवसर पर आयोजक पुरुषोत्तम साहू व कमलादेवी साहू तथा व्यवस्थापकों में मुन्ना, भोला, एकता, पूनम, आदित्य, प्रिया आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:  शंख बजाने के क्या है लाभ

महोत्सव के चतुर्थ दिन वृंदावन से पधारे आचार्य पं. धर्मनारायण जी ने कहा कि अध्यात्म ही मुक्ति का सहज मार्ग है। भौतिकवाद से क्षणिक सुख मिल सकता है, पर आत्मिक शांति नहीं…। हमें खुद अपना मार्ग तलाशना होगा और सतत साधनारत रहते हुए मोक्ष की लक्ष्य प्राप्ति करनी होगी। आयोजकों ने कहा कि 8 से 14 दिसंबर तक चलने वाले इस महोत्सव का समापन मंगलवार को होगा। इस अवसर पर पूर्णाहुति व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  अलापन बंद्योपाध्याय को 2.5 लाख वेतन देंगी ममता ! TMC सरकार पर शुभेंदु ने लगाए गंभीर आरोप
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + eighteen =