बंगाल के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मांगी विदेश यात्रा की जानकारी

कोलकाता। 12 दिवसीय विदेश दौरे के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता लौट आईं हैं। इस बीच राज्यपाल डॉक्टर व आनंद बस ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उनकी विदेश यात्रा के बारे में जानकारी मांगी है। 12 सितंबर को ममता विदेश दौरे पर रवाना हुई थीं और दुबई के रास्ते स्पेन पहुंची। वापसी में फिर दो दिन दुबई में बिता कर शनिवार को कोलकाता लौटीं।

उन्होंने दोनों देशों में उद्योगपतियों और प्रवासी भारतीयों के साथ बैठकें कीं। इसके बाद राज्यपाल बोस ने ममता को पत्र भेजा। हालांकि राज्यपाल के पत्र के बारे में सार्वजनिक रूप से ने कुछ नहीं बताया गया है लेकिन राजभवन सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा के बारे में जानकारी मांगी है।

दूसरी तरफ राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस मंगलवार को विदेश दौरे पर जाने वाले हैं। हालांकि राजभवन की ओर से इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन पता चला है कि वह मंगलवार को 12 दिन की यात्रा पर अमेरिका रवाना होंगे।

सूत्रों के अनुसार बोस अमेरिका में सरकारी कार्यक्रमों के अलावा एक साहित्यिक सम्मेलन में भी हिस्सा ले सकते हैं। उन्हें अमेरिका में रहने वाले भारतीयों से भी मुलाकात करनी है। अमेरिका के कई शहरों में उनके कार्यक्रम हैं। सात अक्टूबर को राज्यपाल कोलकाता लौटने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *