बंगाल के राज्यपाल ने कृषि विश्वविद्यालय में नियुक्त किया कुलपति

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ सी वी आनंद बोस ने विधान चंद्र कृषि विश्वविद्यालय के अंतरिम कुलपति के तौर पर प्रोफेसर डॉक्टर गौतम साहा को नियुक्त किया है। राज भवन कोलकाता की ओर से मंगलवार देर रात जारी बयान में इस बारे में जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि इसी विश्वविद्यालय के एग्रीकल्चरल मेटियोरोलॉजी और फिजिक्स डिपार्टमेंट के प्रमुख प्रोफेसर गौतम साहा को राज्यपाल ने कुलपति नियुक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी राज्यपाल ने राज्य के 11 विश्वविद्यालयों में कुलपति नियुक्त किया था जिसके बाद राज्य सरकार ने सवाल खड़ा किया था। राज्य शिक्षा विभाग ने आरोप लगाया था कि बिना विभाग को जानकारी दिए नियुक्ति की गई थी। अब कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति को लेकर शिक्षा विभाग क्या कुछ कहता है इस पर सभी की नजरें बनी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *