Images 2021 05 17T201345.449

राज्यपाल ने सीबीआई को चार्जशीट दाखिल करने की मंजूरी दे कर सही काम किया है : विकास रंजन भट्टाचार्य

कोलकाता। Narad Scam : वरिष्ठ अधिवक्ता और सी.पी.एम. नेता तथा कोलकाता कारपोरेशन के पूर्व मेयर विकाश रंजन ने कहा कि उनमें से प्रत्येक आरोपी को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया जाना चाहिए और उन पर तुरंत आरोपपत्र दाखिल करके जल्दी से जल्द मुकदमा चलाया जाना चाहिए।

सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा यह आरोप लगाया जा रहा है कि बिना विधानसभा स्पीकर की अनुमति के सुब्रतो मुखोपाध्याय, फिरहाद हाकिम, मदन मित्र और शोभन चट्टोपाध्याय को कैसे सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किया गया, के जबाब में विकाश भट्टाचार्य ने कहा कि राज्यपाल ने चार्जशीट दाखिल करने की मंजूरी देकर बिलकुल ठीक किया है। सीबीआई द्वारा इनकी गिरफ्तारी में कोई त्रुटि नहीं है।

सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा यह भी आरोप लगाया कि सीबीआई ने इस मामले में कानून तोड़ा है। वरिष्ठ अधिवक्ता और सी. पी.एम. नेता विकाश रंजन भट्टाचार्य ने कहा कि इनकी गिरफ्तारी में कुछ भी गलत नहीं है। विकास रंजन ने कहा कि नारदकांड में गिरफ्तार लोगों के खिलाफ निर्दिष्ट आपराधिक आरोप है तथा हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें:  NGT ने बंगाल सरकार पर लगाया 3500 करोड़ का जुर्माना

सीबीआई के पास अब जांच खत्म होने के बाद मुकदमा शुरू करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। मेरे विचार से यहां जिस तरह का अपराध हुआ है, उसके लिए किसी मंजूरी की जरूरत नहीं है। लोकसभा या विधानसभा के अध्यक्ष की मंजूरी के संबंध में विकाश भट्टाचार्य ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष से मंजूरी मांगी गई है। जबकि आरोपी विधायकों के खिलाफ चार्जशीट जारी करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष से औपचारिक मंजूरी मांगी जाती है लेकिन जब हमने कोर्ट में केस दायर किया तो कहा गया कि विधानसभा अध्यक्ष से मंजूरी नहीं मांगी गई।

इस आधार पर कोर्ट मंजूरी लेने की बात कहती है। परंतु जब राज्य में विधानसभा नहीं थी तो राज्यपाल ने वह मंजूरी दे दी, बहुत बढ़िया काम किया। विकास रंजन ने आगे कहा कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनके अलावा शुवेंदु अधिकारी, मुकुल रॉय, काकली घोष दस्तीदार, प्रसून बंद्योपाध्याय, सौगत रॉय कोई भी इस आपराधिक कृत्य से मुक्त नहीं है। उनमें से प्रत्येक को गिरफ्तार करके हिरासत में लिया जाना चाहिए। तुरंत आरोप पत्र दाखिल कर इन सभी पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  T20 World Cup : विराट कोहली ने पाकिस्तान से जीत छीनी

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  कोलकाता नगर निगम में सियासी हलचल के बीच 19 जून को विशेष बैठक
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 16 =