गोरखालैंड अब एक राजनीतिक मुद्दा है, इस तरह से हासिल नहीं किया जा सकता- अनित थापा

सिलीगुड़ी। शुक्रवार को जीटीए समझौते से मोर्चा ने औपचारिक रूप से अपना हस्ताक्षर वापस ले लिया। इसके 24 घंटे के भीतर ही अनित थापा ने प्रेस कांफ्रेंस में आवाज बुलंद की। अनीत थापा ने विपक्षी गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, पहाड़ों में गोर्खालैंड को लेकर अपनी-अपनी राजनैतिक हित साधने की कोशिश की जा रही है। उनके शब्दों में, यह गठबंधन गोरखालैंड की प्राप्ति के लिए नहीं है, यह गठबंधन बीजीपीएम और अनीत को नष्ट करने का प्रयास है।

शनिवार को सिलीगुड़ी के पास पिंटेल विलेज में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में अनीत थापा ने कहा, “किसी एक के हस्ताक्षर वापस लेने से कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।” वहीं गोरखालैंड मुद्दे पर उन्होंने कहा, गोरखालैंड अब एक राजनीतिक मुद्दा है। मैं एक गोरखा के रूप में गोरखालैंड की मांग का समर्थन करता हूं। हालाँकि, गोरखालैंड पर इस तरह से हासिल नहीं किया जा सकता है। इसलिए मैं विकास के लिए पहाड़ों में काम करता रहुंगा।

करीब 8 किलो मृत सी हॉर्स के साथ 3 गिरफ्तार

सिलीगुड़ी। मकसद भारत से नेपाल तस्करी करना था। वन कर्मियों की तेज गतिविधियों के चलते हाल ही में सिलीगुड़ी महाकुमा के नक्सलबाड़ी क्षेत्र में कार्शियांग वन डिवीजन के घोषपुकुर, टुकुरियाझाड़ रेंज और वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो की ओर से छापेमारी की गयी। उस छापे में लगभग पांच किलोग्राम मृत सी हॉर्स जब्त किया गया था। उसके बाद एक बार फिर ऑपरेशन किया गया और करीब 8 किलो मृत समुद्री घोड़ा या सी हॉर्स बरामद किया गया। घटना में 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि एक फरार है।

प्रारंभिक तौर पर वन अधिकारियों को लगता है कि फरार आरोपी इस तस्करी के गिरोह का स्थानीय सरगना है। उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। ज्ञात हो कि पहले गिरफ्तार किये गये आरोपी से पूछताछ में मिली नई जानकारी के आधार पर नक्सलबाड़ी क्षेत्र निवासी मनोज राय के घर से करीब 8 किलो मृत सी हॉर्स या समुद्री घोड़ा बरामद किया गया। हालांकि आरोपी मनोज नहीं मिला। इस घटना में अलग-अलग छापेमारी में दार्जिलिंग के रंगीत चाय बागान निवासी जीवन थापा, ज़ोरबंगलो निवासी सुजीत तमांग और नक्सलबाड़ी निवासी कोंकण राहा को गिरफ्तार किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *