Images 2021 12 09T015224.745

अलविदा जनरल: देश की तरफ उठने वाली हर निगाह हमारी दुश्मन है

नयी दिल्ली। देश के पहले चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के असमय निधन से स्तब्ध वीरभूमि गाजीपुर के लोग नम आंखों से भारत माता के वीर सपूत की बेबाक शैली की याद कर रहे हैं।परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस के अवसर पर 10 सितंबर 2017 को उनके पैतृक गांव पहुंचे तत्कालीन सेनाध्यक्ष बिपिन रावत से पत्रकार ने सवाल पूछा कि चीन या पाकिस्तान में वह भारत के सबसे बड़े दुश्मन किसे मानते है तो उन्होंने कहा “ हमारे लिए देश सबसे बड़ा है और इसके तरफ उठने वाली हर निगाह हमारी दुश्मन है। हमारी सेना दुश्मन की आंख में आंख डालकर जवाब देने में सक्षम है।”

एक पत्रकार ने पूछा “क्या बातचीत के जरिए कश्मीर का मसला हल हो सकता है” तो जनरल रावत ने तपाक से जवाब दिया “ बातचीत करना सरकार और राजनेताओं का काम है। हमारी भाषा कुछ और ही होती है। हम देश की सीमाओं की रक्षा हो या मसले का हल, अपनी भाषा में देने में सक्षम है। थल सेना अध्यक्ष रहते बिपिन रावत ने गाजीपुर में आकर युवाओं से सेना में भर्ती होने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा था “ मुझे शहीद वीर अब्दुल हमीद के शहादत समारोह में निमंत्रण देकर बुलाया गया।

इसके लिए मैं अपने आपको गर्व महसूस कर रहा हूँ। मैं यहां आकर धन्य हो गया। हमें सोचना हैं कि उनकी शहादत बेकार ना जाये। गाजीपुर की जो धरती है, यहां से लोग लगातार सेना में आकर देश के लिए अपना योगदान देते हैं। मैं यही चाहूंगा कि ये सिलसिला यूँ ही चलता रहे और यहां से और भी नौजवान सेना में ऐसे भी भर्ती होते रहें।”

यह भी पढ़ें:  11 अगस्त 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से

कोविंद, नायडू, मोदी, सोनिया ने जनरल रावत की मौत पर जताया शोक : प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य अधिकारियों की बुधवार को तमिलनाडु के नीलगिरि जिले में कन्नूर के निकट हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो जाने पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

कोविंद ने एक शोक संदेश में कहा,“ जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका जी के असामयिक निधन से स्तब्ध हूं। देश में अपने सबसे बहादुर सपूतों में से एक को खो दिया है। उनके परिवार के प्रति संवेदनायें।”

नायडू ने जनरल रावत, उनकी पत्नी और अन्य की दुखद मौत पर शोक करते हुए कहा, “इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के साथ हैं।”

मोदी ने तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जनरल रावत, उनकी पत्नी और अन्य अधिकारियों-जवानों के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनरल रावत ने पूरे लगन से देश की सेवा की। प्रधानमंत्री ने कहा,“मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा,“ दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर में जनरल रावत और उनकी पत्नी के साथ सवार 11 अन्य लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ”

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी जनरल रावत और उनकी पत्नी के साथ हेलीकॉप्टर पर सवार 11 अन्य लोगों की मौत पर दुख जताया है।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जनरल रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सशस्त्र बलों के अधिकारियों-जवानों के आकस्मिक निधन पर दुख जताया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जनरल रावत, उनकी पत्नी और अन्य 11 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जनरल रावत की अनुकरणीय सेवा को देश कभी नहीं भूलेगा।

यह भी पढ़ें:  आजादी विशेष : बंगाल के देवीपद ने 14 साल की बाली उमर में दिया था बलिदान, पिता ने खुद भेजा था आंदोलन में

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जनरल रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य लोगों के हेलीकाॅप्टर दुर्घटना में मारे जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुखद घटना के कारण कल अपना जन्म दिन नहीं मनाने का फैसला किया है। राहुल गांधी ने कुन्नूर में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जनरल रावत और अन्य की मौत पर शोक व्यक्त किया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी जनरल रावत के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जनरल रावत, उनकी पत्नी और अन्य अधिकारियों के दुखद निधन पर संवेदना व्यक्त की। जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जनरल रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य की दुखत मौत पर संवेदनाएं व्यक्त की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनरल रावत उनकी पत्नी का निधन अत्यंत दुःखद है। उनका असामयिक निधन राष्ट्र की अपूरणीय क्षति है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  कोरोना और रूस-यूक्रेन युद्ध की दोहरी मार भी नहीं रोक सकेगी भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × one =