Girls

मुबंई से लाकर लड़की को कोलकाता‌ के रेड लाइट इलाके में बेचा, पुलिस ने बचाया

Kolkata Hindi News, कोलकाता।  मुंबई से कथित तौर पर अपहृत कर पश्चिम बंगाल में देह व्यापार में धकेल दी गई 17 वर्षीय लड़की को पुलिस ने मुक्त करा लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई से पुलिस की टीम कोलकाता आई थी जिनका हर तरह से सहयोग किया गया है। धारावी पुलिस ने अपराध में कथित संलिप्तता के लिए बिहार के चंपारण निवासी कुणाल पांडे (30) और सिकंदर शेख को गिरफ्तार किया है।

एक अधिकारी ने बताया कि लड़की सितंबर माह में धारावी स्थित अपने आवास से लापता हो गई थी।लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि लड़की के पश्चिम बंगाल के पांजीपाड़ा में होने की जानकारी मिलने के बाद धारावी पुलिस आई और देह व्यापार में धकेल दी गई लड़की को मुक्त कराया।

आरोपियों के खिलाफ बलात्कार तथा बच्चों का यौन अपराधों से संरक्षण कानून की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक अन्य मामले में, अपना घर छोड़कर ट्रेन से पटना जा रही 14 वर्षीय एक लड़की को पुलिस ने रोका और उसके माता पिता के सुपुर्द कर दिया।

लड़़की के अपरहण की शिकायत पुलिस में दर्ज की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और पाया कि लड़की लोकमान्य तिलक टर्मिनस से पटना जाने वाली ट्रेन में चढ़ी। इसके बाद लड़की के बंगाल में होने की जानकारी मिली और छापेमारी की गई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *