राम मंदिर को लेकर बंगाल बीजेपी ‘घर-घर’ संपर्क अभियान

Kolkata Hindi News, कोलकाता। बंगाल भाजपा सीधे तौर पर राम मंदिर के उद्घाटन के जरिए जन संपर्क करने जा रही है। उद्घाटन आमंत्रण के लिए पार्टी के नेता घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे। इसकी शुरुआत 15 जनवरी से होने जा रही है। बंगाल भाजपा के नेता राहुल सिन्हा ने बताया कि राम मंदिर पूरे देश का गौरव है और बंगाल से उसका सीधा भावनात्मक लगाव रहा है।

इसलिए इसके उद्घाटन के मौके पर पूरे राज्य में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस जनसंपर्क अभियान के जरिए बंगाल के लोगों को राम मंदिर उद्घाटन में आमंत्रित भी किया जाएगा।

बंगाल भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष समेत पार्टी के अन्य नेता घर घर जाकर प्रचार अभियान चलाएंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *