गजलराज के प्रथम गजल संग्रह का हुआ लोकार्पण

बरेली। वरिष्ठ साहित्यकारा निरूपमा अग्रवाल के आवास पर शायर राज शुक्ल गजलराज के प्रथम गजल संग्रह का लोकार्पण समारोह एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता शायर विनय सागर जायसवाल ने की। मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार हिमांशु श्रोत्रीय निष्पक्ष तो वहीं विशिष्ट अतिथि कवि गोष्ठी आयोजन समिति के अध्यक्ष रणधीर प्रसाद गौड़ व दिल्ली से पधारी साहित्यकारा निमिषा काव्यमाला रहीं।

आयोजन का सफल एवं उत्कृष्ट संचालन गीतकार उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट ने किया। सबसे विशेष बात राज शुक्ल गजल राज का उक्त गजल संग्रह गुजरात अहमदाबाद के पाल हब पब्लिकेशन की डायरेक्टर लीना पाटिल द्वारा भेंट स्वरूप निशुल्क प्रकाशित किया गया।

आयोजन में राम कुमार भारद्वाज, राम शंकर प्रेमी, शिव शंकर यजुर्वेदी, डॉ. दीपांकर गुप्त, सत्यवती सिंह सत्या, विजय बहादुर सक्सेना, सीए शरद चंद्र, प्रताप मौर्य मृदुल एवं उमेश त्रिगुणायत ‘अद्भुत’ आदि कई साहित्यकार उपस्थित रहे। अंत में गजलराज ने सबका आभार व्यक्त किया। उन्होंने यह प्रथम गजल संग्रह अपने उस्ताद शायर विनय सागर जायसवाल जी को समर्पित किया है।