Ghatal || Hiranmay Chatterjee starts election campaign in rural areas

घाटाल || हिरण्मय चटर्जी ने ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू किया चुनाव प्रचार 

Kolkata Hindi News,कोलकता। घाटाल संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार हिरण्मय चटर्जी ने आज चंडी मंदिर में पूजा कर ग्राम चलो अभियान की शुरुआत की. उन्होंने घाटाल लोकसभा के पिंगला सबोंग डिबरा इलाके में घर-घर जाकर प्रचार किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांव के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू की है, वह मोदी की इन योजनाओं के विषय में ग्रामीणों लो जानकारी देंगे। बीजेपी प्रत्याशी हिरण्मय प्रचार के दौरान आम लोगों से घुले-मिले रहे और उनसे वोट देने का अनुरोध कर रहे है।

भाजपा उम्मीदवार मनोज तिग्गा ने जयगांव में किया चुनाव प्रचार 

भाजपा उम्मीदवार मनोज तिग्गा ने जयगांव में किया चुनाव प्रचार 

अलीपुरद्वार लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिग्गा ने भारत भूटान सीमा पर जयगांव में चुनाव प्रचार शुरू किया। मनोज तिग्गा ने जयगांव की काली मंदिर में पूजा के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। उन्होंने बड़ी संख्या में कार्यकर्ता समर्थकों के साथ जयगांव में प्रचार किया। मनोज तिग्गा ने जयगांव क्षेत्र के कई मुद्दों पर बात की।  उन्होंने जयगांव में नगर पालिका बनाने की भी मांग की।  जयगांव में प्रचार अभियान के दौरान कालचीनी ब्लॉक के दलसिंगपारा, हासीमारा, हैमिल्टनगंज, कालचीनी इलाकों में उन्होंने ने प्रचार किया।

Note : यह खबर न्यूज़ एशिया एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है। इसके कंटेंट के लिए कोलकाता हिन्दी न्यूज जिम्मेदार नहीं है।

अगर आपको स्टोरी पसंद आई हो तो लाइक और फॉलो करें। जुड़े रहें हमारे साथ। धन्यवाद
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *