न्यूटाउन में दोस्तों के साथ घूमने गई किशोरी से गैंग रेप, 3 गिरफ्तार

कोलकाता। महानगर से सटे न्यूटाउन इलाके में दोस्तों के साथ घूमने गई एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी है। यह घटना बुधवार की सुबह हुई है, जब किशोरी साइकिल से अपने दोस्तों के साथ घूमने गई थी। आरोप है कि दोस्तों के साथ पहले मारपीट की और उसके बाद जबरन उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों में एक पुलिस की गाड़ी का ड्राइवर भी बताया जा रहा है। दिनदहाड़े इस तरह की वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद तुरंत की कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में पुलिस की गाड़ी का ड्राइवर भी शामिल है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवती अपने दोस्त के साथ साइकिल से घूमने गई थी। वे इको पार्क के पास एक सीमेंट फैक्ट्री के सामने टहल रहे थे। अचानक तीन युवक उनके सामने आये और उससे छेड़खानी करने लगे, जब दोस्तों ने आपत्ति जताई, तो उनकी जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद किशोरी को पास की झाड़ी में में खींचकर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। सामूहिक दुष्कर्म की घटना उत्तर 24 परगना के न्यूटाउन इलाके में हुई। घटना करीब साढ़े पांच बज घटी है।

15 वर्षीय किशोरी साइकिल लेकर अपने दोस्तों के साथ इको पार्क इलाके में घूम रही थी। कथित तौर उसी दौरान बहस हुई। फिर दोस्तों के साथ मारपीट की गई और उसे झाड़ी में लेकर जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बात यहीं खत्म नहीं हुई, आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की आपत्तिजनक तस्वीरें भी खींची। जब आरोपियों के चंगुल से युवती छूटी, तो उसने अपने दोस्त की मां को फोन से फोन किया और पूरी बात बताई. बाद में ईको पार्क थाने पहुंचे और शिकायत की। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *