डॉ. आर. बी. दास की कलम से

।।अपने तरीके से।।
डॉ. आर. बी. दास

कुछ आते हैं कुछ जाते हैं,
कुछ सुनते हैं कुछ सुनाते हैं,
अपने तरीके से सब यहां,
अपना अपना वक्त बिताते हैं,

कुछ घूमते हैं कुछ कमाते हैं,
कुछ मेहनत करते कुछ आराम फरमाते हैं,
सब अपनी राह साबित करने को,
अलग अलग पैंतरे आजमाते हैं,

अस्तित्व की तलाश करते हैं कुछ,
तो वजूद के लिए कोहराम मचाते हैं,
अंत का दृश्य नहीं आता ख्याल में,
सारी उम्र भागम भाग मचाते हैं,

अपने तरीके से सब यहां,
अपना-अपना समय बिताते हैं।

Dr. R.B. Das
Ph.D (Maths, Hindi) LLB

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *