1f0bcec2 b5ad 4ba9 b31d 39a339dd2658

15 जून से सूर्य के राशि बदलते ही 6 राशियों का चमक जाएगा करियर, मिलेगी मनचाही तरक्की

वाराणसी । सूर्य का राशी परिवर्तन : 15 जून, 2022 से सूर्य ग्रह वृषभ राशि ने निकलकर मिथुन राशि में भ्रमण करने लगेगा। सूर्य के मिथुन राशि में गोचर या प्रवेश से 6 राशियों का करियर चमक जाएगा। आइए जानते हैं कि कौनसी 6 राशियां हैं।

1. वृषभ राशि : आपकी राशि में सूर्य का गोचर दूसरे भाव में होगा जिसके चलते आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। करियर में सफलता मिलेगी। व्यापारियों को निवेश से लाभ होगा। नौकरी में भी उन्नति होगी।

2. सिंह राशि : आपकी राशि के एकादश भाव में सूर्य का गोचर आपनी आमदानी में वृद्धि करेगा। करियर में मनचाही सफलता मिलेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। सेहत में सुधार होगा।

3. कन्या राशि : आपकी राशि के दशम भाव में सूर्य का गोचर नौकरी और व्यापार में उन्नति के अवसर पैदा करेगा। करियर में भी सफलता मिलेगी। फालतू बातों में समय बर्बाद न करें। सेहत अच्‍छी रहेगी।

4. तुला राशि : आपकी राशि के नवम भाव में सूर्य का गोचर भाग्य को जागृत करेगा। यानी आपको नौकरी और व्यापार में भाग्य और पिता का साथ मिलेगा। करियर को लेकर आपकी चिंता दूर होगी। यात्रा से लाभ होगा। सेहत में सुधार होगा।

5. धनु राशि : आपकी राशि के सप्तम भाव में सूर्य का गोचर होगा। इस गोचर से साझेदारी के व्यापार में लाभ होगा। यदि आप विवाहित हैं हैं तो जीवनसाथी के साथ सुखद समय गुजरेगा। करियर में अप्रत्याशित सफलता देखने को मिलेगी।

6. मकर राशि : आपकी राशि के छठे भाव में सूर्य का गोचर शत्रु और रोग पर विजय दिलाएगी। कोर्ट-कचहरी के मामले और कर्ज से मुक्ति के योग बन रहे हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। करियर में सफलता मिलेगी।

ज्योतिर्विद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three − 1 =