फ्रांस ने भारत से मांगा खाद्य सुरक्षा में सहयोग

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के बीच टेलीफोन पर वैश्विक खाद्य सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक एवं आर्थिक परिस्थितियों पर विचार विमर्श हुआ। आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री ने फ्रांस में सूखे की स्थिति और जंगलों में आग लगने की घटनाओं पर एकजुटता व्यक्त की। दोनों नेताओं ने सिविल परमाणु ऊर्जा में सहयोग और रक्षा सहयोग परियोजनाओं सहित सभी मौजूदा द्विपक्षीय पहलों की समीक्षा की।

दोनों नेताओं ने वैश्विक खाद्य सुरक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण भूराजनीतिक चुनौतियों के बारे में भी विचार विमर्श किया। उन्होंने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि भारत फ्रांस रणनीतिक साझीदारी हाल के वर्षों में अधिक गहन और सशक्त हुई है। उन्होंने दोनों देशों के संबंधों एवं सहयोग को नये क्षेत्रों में भी विस्तार देने पर सहमति जताई।

चीन में उच्च तापमान के लिए रेड अलर्ट जारी : चीन की राष्ट्रीय वेधशाला ने देश के कई क्षेत्रों में और अधिक भीषण गर्मी पड़ने के मद्देनजर मंगलवार को उच्च तापमान के लिए रेड अलर्ट जारी किया। चीन के मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, देश के शानक्सी, अनहुई, हुबेई, हुनान, जियांग्शी, झेजियांग, शंघाई, फ़ुज़ियान, सिचुआन, चोंगकिंग, गुइझोउ, गुआंग्शी और ग्वांगडोंग के कुछ हिस्सों में बुधवार के दौरान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस के उच्च तापमान रहने के अनुमान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *