महाराष्ट्र में पालिका चुनाव की सुगबुगाहट, गतिविधियां तेज

सर्वेश त्रिपाठी , मुंबई : महाराष्ट्र में नगरपालिका व निगम चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। राजनैतिक नेताओं के दौरे बढ़ गए हैं । प्रभारियों की नियुक्तियां शुरू हो गई है। इस क्रम में भाजपा न नेतृत्व ने अमित त्रिपाठी को सिंधुदुर्ग का प्रभार सौंपा। अमित उत्तर प्रदेश के वाराणसी निवासी हैं और पिंडारा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं। नियुक्ति पर संगठन की ओर से उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश आईटी सेल प्रमुख ऋषिकेश पाण्डेय , भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा वसई विरार जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश पाण्डेय , जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव , उपाध्यक्ष जयप्रकाश पाण्डेय, जिला आईटी सेल प्रमुख राज सिंह , जिला महामंत्री व कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *