51a344b2 fe3e 4f98 94ad e37470e3bd44

वास्तुकला संकाय में चार दिवसीय पेपर पल्प कार्यशाला का हुआ शुभारम्भ

प्रथम दिन असम से आये विषय विशेषज्ञ डॉ. बिनोय पाल ने पेपर पल्प माध्यम पर दिया विस्तृत व्याख्यान

लखनऊ। डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश के वास्तुकला एवं योजना संकाय में गुरुवार से चार दिवसीय पेपर पल्प कला का कार्यशाला आरम्भ हुआ। इस कार्यशाला के लिए विषय विशेषज्ञ के रूप में सिल्चर असम के निवासी डॉ. बिनोय पॉल हैं। इन्होने पेपर पल्प माध्यम में कृतियों की रचना कर देश विदेश तक प्रदर्शित कर चुके हैं। अगले तीन दिवस में डॉ. बिनोय पाल वास्तुकला संकाय के छात्रों के संग मिलकर माध्यम की बारीकियों की चर्चा एवं कलाकृतियों का निर्माण करेंगे।

पेपर पल्प माध्यम एक प्राचीन एवं सरल माध्यम है। देश की परम्परागत लोक कला में इसका उपयोग बहुतायत देखने को मिलता है। यह कम खर्च व अत्यल्प तकनीक के प्रयोग से तैयार किया जा सकता है। इस माध्यम में बड़े आकार की कृतियां बहुत ही हल्की होती हैं और इसे आसानी से स्थानांतरित किया जा सकता है। आरम्भ में इसमें प्राकृतिक रंगों का प्रयोग किया जाता था। परन्तु सम्प्रति एक्रलिक व अन्य चमकीले रंगों का प्रयोग किया जाता है।

यह भी पढ़ें:  खड़गपुर सिटीजन फोरम की 19 वीं महासभा में लिया सामाजिक सरोकार का संकल्प

भूपेंद्र कुमार अस्थाना ने बताया कि कार्यशाला की औपचारिक शुरुआत करते हुए आमंत्रित कलाकार का परिचय एवं उनके कृतियों का प्रदर्शन किया गया। संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ. रितु गुलाटी ने कलाकार को पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया। इस कार्यशाला के समन्वयक कला शिक्षक गिरीश पांडेय, धीरज यादव व अन्य शिक्षकगण के साथ लगभग 150 छात्र उपस्थित रहे। विशेषज्ञ डॉ. बिनोय पॉल का कहना है कि प्रतिभागी अति उत्साह में हैं इस कार्यशाला में हम मिलकर अवश्य कुछ नया और अनोखा रचनात्मक कार्य करेगें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  अगले सप्ताह जारी हो सकते हैं ज्वाइंट एंट्रेंस के रिजल्ट
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

यह भी पढ़ें:  राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के द्वितीय दिवस का सफल आयोजन एवं भव्य समापन
  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × three =