Former Railway Minister Mukul Roy admitted to hospital

पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय अस्पताल में भर्ती

कोलकाता : पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय को बृहस्पतिवार को तबीयत खराब होने के बाद कोलकाता स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। तंत्रिका तंत्र की बीमारी से पीड़ित तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता ठीक से खाना नहीं खा पा रहे हैं।

अधिकारी ने बताया, “रॉय की स्वास्थ्य स्थिति बहुत कमजोर है क्योंकि वह ठीक से खाना नहीं खा पा रहे हैं। उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और उन्हें देखने आए डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी। उन्हें कचरापाड़ा स्थित उनके आवास से अस्पताल लाया गया।’

तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों में शामिल रॉय 2017 में भाजपा में शामिल हो गए थे और 2021 के विधानसभा चुनावों में भाजपा के टिकट पर कृष्णानगर उत्तर क्षेत्र से जीत हासिल की थी। मगर वह राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी में लौट आए हैं।

 ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *