जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन

नयी दिल्ली: जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का आज गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। शरद यादव की बेटी शुभाषिनी यादव ने पिता के निधन की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, ‘पापा नहीं रहे।’ शरद यादव का गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में लंबे समय से इलाज चल रहा था शरद यादव का जन्म एक जुलाई 1947 को मध्यप्रदेश के होशंगाबाद के बंदाई गांव में किसान परिवार में हुआ था। किसान के घर जन्मे श्री शरद पढ़ने लिखने में काफी तेज थे। उन्होंने बिहार के मधेपुरा लोकसभा से चार बार सांसद बने। इसके मध्यप्रदेश के जबलपुर से दो बार सांसद चुने गए। वह उत्तर प्रदेश के बदायूं से भी एक बार लोकसभा बने।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज जनता दल यूनाइटेड के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने ट्वीट किया, “श्री शरद यादव जी के निधन से बहुत दुख हुआ। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने खुद को सांसद और मंत्री के रूप में प्रतिष्ठित किया। वे डॉ. लोहिया के आदर्शों से काफी प्रभावित थे। मैं हमेशा उनके साथ हुई बातचीत को संजो कर रखूंगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं. ओम् शांति।”

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पूर्व सांसद शरद यादव का निधन पर जताया शोक व्यक्त करते हुए कहा, “वरिष्ठ राजनेता, पूर्व सांसद शरद यादव जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। वे विलक्षण प्रतिभा वाले महान समाजवादी नेता थे जिन्होंने वंचितों–शोषितों के दर्द को दूर करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका निधन समाजवादी आंदोलन के लिए बड़ी क्षति है। परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *