Images 2023 06 04T102740.482

विदेश की खबरें | चीन के शेनझोउ-15 के अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित लौटे

जिउक्वान। चीन के शेनझोउ-15 अंतरिक्ष यान में सवार तीन अंतरिक्ष यात्री अपने छह महीने के अंतरिक्ष स्टेशन मिशन को पूरा करने के बाद रविवार को सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर लौट आए। चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार शेनझोऊ-15 अंतरिक्ष यात्री फी जुनलॉन्ग, डेंग क्विंगमिंग और झांग लू को लेकर सुबह छह बजकर 33 मिनट पर (बीजिंग समय) पर उत्तरी चीन के आंतरिक मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र में डोंगफेंग लैंडिंग साइट पर उतरा। एजेंसी ने घोषणा की कि सभी अंतरिक्ष यात्री स्वस्थ है और शेनझोउ-15 मानवयुक्त मिशन सफल रहा।

अंतरिक्ष यात्रियों को यान के सामने कुर्सियों पर बिठाया गया। अक्टूबर 2005 में अंतरिक्ष मिशन शेनझोउ-6 में शामिल मिशन कमांडर फी ने कहा, “हमने सभी निर्धारित कार्यों को पूरा कर लिया है और मातृभूमि लौटने के बाद अच्छा महसूस कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि 25 साल की तैयारी के बाद अंतरिक्ष में उड़ान भरने का मौका मिलने पर वह पूरे देश के लोगों के समर्थन और प्रोत्साहन के लिए आभारी हैं।

उन्होंने कहा, “मैं हमेशा सपनों और दृढ़ता की शक्ति में विश्वास करता हूं। चाहे मेरी उम्र कितनी भी हो जाएं। मुझे खुशी है कि देश को मेरी जरूरत है।” अंतरिक्ष यात्री झांग ने कहा, “मैं बहुत उत्साहित था जब मैं अंतरिक्ष स्टेशन पर था, मैं अक्सर खिड़की से देखता था, और अपनी मातृभूमि और गृहनगर को खोजने की कोशिश करता था।” उल्लेखनीय है कि चीन ने 29 नवंबर, 2022 को मानवयुक्त अंतरिक्ष यान शेनझोउ-15 लॉन्च किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + eighteen =