रमजान के पवित्र महीने का रोजा शुक्रवार से शुरू, बाजारों में लौटी रौनक

मालदा। रमजान के पवित्र महीने का रोजा शुक्रवार से शुरू हो गया है। आज से इस्लाम के मानने वाले लोग रोजा रखना शुरू कर दिया है। बुधवार की रात रमजान का चांद नहीं दिखा। इसलिए शुक्रवार से रमजान के महीने का पहला रोजा शुरू हो गया है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रमजान की तैयारी कर ली है।

मालदा के कनुआ बाजार में मुस्लिम समुदाय के लोगों की भीड़ जरूरी सामग्री खरीदने के लिए उमड़ पड़ी। बहुत से लोग फल व खजूर खरीदते नजर आये। रमजान के महीने के पहले रोजे के मौके पर बाजार में सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी है।

एक विक्रेता ने कहा कि पिछले दो साल में कोरोना की आबोहवा के चलते उनका कारोबार अच्छा नहीं हुआ। इस साल पाबंदियां न होने से बाजार में रौनक लौट आयी है। रमजान के महीने के पहले रोजे के मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने खरीदारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *