Tejasswi Prakash

एक्ट्रेस का वीडियो देख भड़के फैंस, बोले- ‘तेजस्वी प्रकाश पर केस करना चाहिए…’

मुंबई। टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 15 की विजेता तेजस्वी प्रकाश का नया लुक उनके प्रशंसकों को पसंद नहीं आया है। वह एक इवेंट में हाई स्लिट गाउन पहनकर पहुंची थीं। पैप्स के अकाउंट पर पोस्ट किए गए वीडियो पर तेजस्वी को ट्रोल किया जा रहा है।

उनके कुछ प्रशंसकों को लग रहा है कि पहली बार तेजस्वी ने इतनी बोल्ड पहनी है तथा इसमें वह बिल्कुल अच्छी नहीं लग रहीं।  तेजस्वी प्रकाश टेलीविज़न के दर्शकों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। इस बात का सबूत बिग बॉस 15 में मिल चुका है जब दर्शकों ने उन्हें वोट देकर विनर बनाया था।

टेलीविज़न पर संस्कारी लुक में देखने वाले दर्शक अब उनके बोल्ड लुक से शॉक्ड हैं। एक इवेंट में तेजस्वी ने ब्लैक कलर का वेस्ट हाई स्लिट गाउन पहना था। वह बहुत आकर्षक नजर आ रही थीं मगर कुछ लोगों को उनका लुक पसंद नहीं आया। इस पर उनकी ट्रोलिंग हो रही है।

यह भी पढ़ें:  Mega BlockBuster : रोहित शर्मा संग धमाल मचाएंगी रश्मिका मंदाना

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *