Images 2023 04 30T163542.828

फखर जमां ने एक साथ तोड़ा कोहली और बाबर आजम का रिकॉर्ड

कराची। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ दूसरे वनडे मैच में एक बार फिर पाकिस्तान ने कमाल का खेल दिखाया और 7 विकेट से जीत हासिल की। पाकिस्तान की इस जीत में हीरो फखर जमां (Fakhar Zaman) बने जिन्होंने अपने वनडे करियर का 10वां शतक लगाया और 180 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी पारी में फखर ने 6 छक्के और 17 चौके लगाए। न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 336 रन बनाए थे, जिसके बाद पाकिस्तान ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य को 48.2 ओवर में ही हासिल कर लिया। लगातार 2 वनडे मैच जीतकर पाकिस्तान ने 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

फखर जमां ने रचा इतिहास
अपनी धुआंधार शतकीय पारी के दौरान फखर जमां ने इतिहास बना दिया है। दरअसल, फखर ने अपने वनडे करियर में 3000 रन भी पूरे किए, ऐसा कर फखर ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। फखर वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने तो वहीं वो ऐसा कमाल करने वाले एशिया के सबसे तेज बल्लेबाज बनने का कमाल कर दिखाया।

यह भी पढ़ें:  वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप : मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया सिल्वर

फखर ने केवल 67 पारियों में 3000 रन पूरे किए।फखर ने ऐसा कर कोहली, बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया। बाबर ने अपने वनडे करियर में 3000 रन 68 पारी में पूरा करने में सफल रहे थे। भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने वनडे करियर में 3000 रन 75 पारी खेलकर पूरे किए थे।

वहीं, फखर ने केवल 67 पारी में इस मुकाम को हासिल कर लिया। वैसे, सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड हाशिम अमला के नाम हैं। अमला ने केवल 57 पारियों में इस कमाल के रिकॉर्ड को अपना बनाया था, जो आजतक विश्व रिकॉर्ड है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  जोकोविच ने स्वीकार किया कि यात्रा विवरण में गलत सूचना थी
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  प्लेऑफ में बेहतर स्थिति पाने के लिए जमशेदपुर से भिड़ेगा मोहन बागान
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 3 =