IMG 20230928 WA0014

एवरेडी ने नए कैंपेन ‘खेलेंगे तो सीखेंगे’ के साथ लॉन्च की अपनी नई और बेहतर अल्टीमा एल्केलाईन बैटरी रेंज

  • एवरेडी ने नए टीवी विज्ञापन को रिलीज़ किया जो बताता है कि किस तरह बच्चे बैटरी से चलने वाले खिलौनों से लगातार खेलते हुए जीवन के महत्वपूर्ण सबक सीखते हैं
  • अल्टीमा रेंज की 400 फीसदी ज़्यादा पावर को दर्शाया जो बैटरी से चलने वाले खिलौने को लगातार चलाती रहती है

कोलकाता : भारत का नंबर 1 बैटरी ब्राण्ड एवरेडी इंडस्ट्रीज़ इंडिया लिमिटेड बैटरी कैटगरी में 50 फीसदी से भी अधिक मार्केट शेयर बनाता है। ब्राण्ड ने अल्टीमा एल्केलाईन बैटरीज़ की नई और बेहतर रेंज का लॉन्च किया है। इस नई रेंज में शामिल हैं- एए/एएए एवरेडी अल्टीमा बैटरीज़, जो 400 फीसदी ज़्यादा चलने का दावा करती है, इसी तरह एए/एएए/डी एवरेडी अल्टीमा प्रो, जो 800 फीसदी ज़्यादा चलने का दावा करती है तथा एल्केलाईन टेक्नोलॉजी के साथ सबसे पावरफुल बैटरी है। ये बैटरियां आधुनिक डिवाइसेज़ और हाई ड्रेन ऐप्लीकेशन्स के लिए लगातार शानदार परफोर्मेन्स देती हैं।

हाल ही के वर्षो में इस तरह की डिवाइसेज़ और ऐप्लीकेशन्स का चलन बहुत अधिक बढ़ गया है जैसे खिलौने, वीडियो गेम्स, स्मार्ट रिमोट, वायरलैस कीबोर्ड/ माउस सेटअप, ट्रिमर्स और मेडिकल उपकरण। एक डायनामिक कैंपेन खेलेंगे तो सीखेंगे के साथ एवरेडी अल्टीमा का लॉन्च किया गया है। कैंपेन की अवधारणा ओगिल्वी द्वारा तैयार की गई है, जो बच्चों के लिए खेलने के महत्व पर रोशनी डालता है, जो बैटरी से चलने वाले खिलौनों से खेलते हुए बहुत कुछ सीखते हैं, और इस तरह लर्निंग उनके लिए मज़ेदार बन जाती है।

यह भी पढ़ें:  संजय मिश्रा की फिल्म 'कोट' 26 मई को रिलीज होगी

यह कैंपेन समाज की मौजूदा धारणा को चुनौती देता है। टीवी विज्ञापन में एक मां के नज़रिए को दर्शाया गया है, जिसके छोटे बच्चे बिना रूके बैटरी वाले खिलौनों से खेल रहे हैं और हर दिन खेल खेल में जीवन में महत्वपूर्ण सबक सीख रहे हैं- जैसे दोस्ती, शेयरिंग और सहानुभूति। कैंपेन बैटरियों की नई एवं बेहतर रेंज- अल्टीमा का अनावरण भी करता है जो 400 फीसदी ज़्यादा पावर के साथ खिलौनों और गैजेट्स को लम्बे समय तक चलाती रहती है।

IMG-20230928-WA0013नए लुक एवं बेहतर क्षमता के साथ यह बैटरी इनोवेशन और पावर के लिए एवरेडी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है तथा उद्योग जगत में उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करती है। इस अवसर पर अनिरबन बैनर्जी, सीनियर वाईस प्रेज़ीडेन्ट एवं एसबीयू हैड (बैटरीज़ एवं फ्लैशलाईट्स), एवरेडी इंडस्ट्रीज़ इंडिया लिमिटेड ने कहा, ‘‘वर्तमान को सशक्त बनाना और भविष्य को उर्जा देना- यही दृष्टिकोण एवरेडी की नई अल्टीमा बैटरी सीरीज़ को परिभाषित करता है।

यह भी पढ़ें:  टाटा मोटर्स ने देश में यात्रा की परिभाषा को बदला है : विक्की कौशल 

ओगिल्वी इंडिया के सीसीओ सुकेश नायक ने कहा, ‘‘खेलेंगे तो सीखेंगे’ एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो बच्चों को नए तरीके से खिलौनों के साथ खेलने के लिए प्रेरित करता है। बच्चे खिलौनों के साथ खेलते समय बहुत कुछ सीखते है। ये खेल उन्हें ज़िंदगी के महत्वपूर्ण सबक सिखाते हैं जैसे दोस्ती, शेयरिंग, केयरिंग, टीमवर्क, सहानुभूति।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  T20 World Cup 2022 : श्रीलंका को हराकर इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचा, ऑस्ट्रेलिया T20 विश्व कप से बाहर
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 8 =