Hindi Sahitya

आज भी धूम मचाती हैं हिंदी के इन महान लेखकों की कहानियां

Vishwa Hindi Divas : हर साल की तरह इस साल भी 10 जनवरी को हम विश्व हिंदी दिवस मनाएंगे। विश्व हिंदी दिवस की शुरूआत करने के पीछे का उद्देश्य पूरे विश्व में हिंदी भाषा का विस्तार करना है। अब बात जब हिंदी की हो रही है तो हम अपने उन लेखकों को कैसे भूल सकते हैं जिन्होंने अपनी कहानियों के जरिए हिंदी भाषा को एक ताकत देने का काम किया है। आज हम आपको ऐसे कुछ लेखकों के बारे में बताएंगे, जिनकी कहानियां आज भी धूम मचा रही हैं।

मुंशी प्रेमचंद  

सादा और सरल जीवन जीने वाले मुंशी प्रेमचंद का नाम हिंदी और उर्दू के महान लेखकों में बड़े ही अदब के साथ लिया जाता है। 31 जुलाई 1880 को वाराणसी से लगभग चार मील दूर लमही नाम के गांव में जन्मे प्रेमचंद को उपन्यास पढ़ने का बड़ा शौक था। प्रेमचंद का मूल नाम धनपतराय था। प्रेमचंद ने 300 से अधिक कहानियां, 3 नाटक, 15 उपन्यास, 10 अनुवाद और 7 बाल पुस्तकें लिखी। प्रेमचंद आज भी अपने उपन्यास और कहानियों के कारण जाने जाते हैं।

अब हम मुंशी प्रेमचंद की कहानियों के बारे में बात करते हैं। वैसे तो मुंशी प्रेमचंद ने कई कहानियां लिखी है मगर कुछ कहानियां ऐसी रही जो आज भी लोगों की जुबान पर है। इन कहानियों में पूस की रात, कफन, बूढ़ी काकी, पंच पर्मेश्वर, दो बैलों की कथा और बड़े घर की बेटी शामिल हैं। मुंशी प्रेमचंद का निधन 8 अक्टूबर 1936 में हो गया।

अज्ञेय 

सच्चिदानंद हीरनांद वातस्यायन ‘अज्ञेय’ का जन्म उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में 7 मार्च 1911 को हुआ था। तब कुशीनगर को कसया के नाम से जानते थे। अज्ञेय ने संस्कृत, फारसी, अंग्रेजी, बांग्ला के साथ ही साथ साहित्य की भी शिक्षा ली। हिंदी साहित्य की दुनिया में लोग उन्हें, कवि, संपादक, निंबधकार और उपन्यासकार के रूप में देखते और जानते हैं। आपको बता दें कि उनके नाम में लगने वाला ‘अज्ञेय’ उपनाम के पीछे भी रोचक कहानी है।

यह भी पढ़ें:  नवरात्रि के आठवें दिन आदि शक्ति मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की उपासना

जब वे जेल में थे तब उन्होंने अपनी ‘साढ़े सात कहानियां’ प्रकाशन के लिए भेजी। जब ये कहानियां प्रेमचंद तक पहुंची तो उन्होंने प्रकाशन के लिए दो कहानियां चुन ली। अब चुंकि लेखक का नाम उजागर नहीं किया जा सकता था, तो यह तय हुआ कि ‘अज्ञेय’ नाम के प्रयोग होगा। उन्होंने विपथगा, परंपरा, कोठरी की बात, शरणार्थी, जयदोल आदि कहानियां लिखी। इनमें से कई कहानियां आज भी प्रचलित हैं। अज्ञेय का निधन 4 अप्रैल 1987 में हो गया।

फणीश्वर नाथ 'रेणु' 

हिंदी भाषा के साहित्यकारों की जब भी बात होगी तो फणीश्वर नाथ ‘रेणु’ का नाम लिए बिना वह चर्चा पूरी नहीं हो सकती है। हिंदी साहित्य के जाने-मानें उपन्यासकार और कथाकार फणीश्वर नाथ रेणु का जन्म बिहार के पूर्णिया में औराही हिंगना नामक गांव में 4 मार्च 1921 को हुआ था। उन्हें हिंदी साहित्य में एक आंचलिक युग की स्थापना का श्रेय दिया जाता है। फणीश्वरनाथ रेणु के कई उपन्यास और कहानियों पर फिल्म भी बन चुकी हैं।

उपन्यास और कहानी के अलावा फणीश्वरनाथ रेणु निबंध, संस्मरण आदि गद्द विधाओं में लेखने किया। उनकी कहानियों की बात करें तो उन्होंने ठुमरी, एक आदिम रात्रि की महक, अग्निखोर, मेरी प्रिय कहानियां, अच्छे आदमी जैसी कहानियां लिखी। फणीश्वरनाथ रेणु का निधन 11 अप्रैल 1977 में हुआ।

जयशंकर प्रसाद 

जयशंकर प्रसाद को छायावाद के आधार स्तंभों में से एक माना जाता है। उनका जन्म काशी में 30 जनवरी 1890 को हुआ। जयशंकर प्रसाद का परिवार व्यापार करता था और उनके पिता और भाई की असामयिक मृत्यु के कारण उन्हें पढ़ाई छोड़कर व्यापार संभालना पड़ा। इनकी संरचनाओं में आपको खड़ी बोली देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें:  पुलवामा हमले की बरसी पर विशेष, डीपी सिंह की रचना

जयशंकर प्रसाद ने नाटक, कहानी संग्रह, उपन्यास, काव्य और निबंध संग्रह लिखे हैं। उनकी कुछ कहानियों की बात करें तो, छाया, प्रतिध्वनि, इन्द्रजाल सफल कहानियों के संग्रह हैं।  जयशंकर प्रसाद का निधन 25 नवंबर 1937 में हो गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  धनशोधन मामला: मुख्यमंत्री केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 3 जुलाई तक बढ़ी
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *