Mld

मालदा जिला परिषद के तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में चुनावी रैली आयोजित

मालदा। मालदा जिला परिषद के तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार लिपिका बर्मन घोष के समर्थन में महदीपुर क्षेत्र में एक चुनावी रैली आयोजित की गई। यह चुनावी रैली बुधवार को महद्दीपुर क्षेत्र के खिड़की इलाके से शुरू हुई और पूरे महदीपुर क्षेत्र की परिक्रमा की। रैली में हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। रैली में मालदा जिला परिषद तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार लिपिका बर्मन घोष, इंग्लिश बाजार पंचायत समिति के उम्मीदवार मारुफ शेख, जगन्नाथ घोष और ग्राम पंचायत और पंचायत समिति के अन्य उम्मीदवारों ने भाग लिया।

मालदा जिला तृणमूल कांग्रेस की महासचिव सुमला अग्रवाल, महदीपुर क्षेत्र के तृणमूल अध्यक्ष प्रशांत घोष और जिला एवं क्षेत्रीय नेतृत्व भी उपस्थित थे। रैली के बाद महदीपुर स्टैंड पर पथ सभा भी की गयी। महदीपुर क्षेत्र के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत घोष ने कहा कि चुनाव आ गया है इसलिए विपक्ष जाग गया है। अभी तक उन्हें इलाके में नहीं देखा गया है। लोगों को बेवकूफ बनाने से कोई फायदा नहीं है, अब लोग तृणमूल के पक्ष में हैं। उनका जवाब मतपेटी में दिया जायेगा।

सब्जियों के दाम आसमान को छू रहे हैं, उत्तर बंगाल के साथ मालदा के ग्राहक परेशान

मालदा। मालदा शहर के रथबाड़ी सहित कई बाजारों में हरी मिर्च की कीमत 300 रुपये से 350 रुपये प्रति किलोग्राम है। इसके साथ ही बैंगन करीब 150 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। इसके अलावे अन्य सब्जियों के दाम भी आसमान को छू रहे हैं। सब्जी बाजार में जैसे आग लगी है और वहां घुसते ही इसकी तपिश आपके हाथ जला दें। इस संबंध में फल व सब्जी आयातक व निर्यातक व जिला व्यवसायी नेता उज्ज्वल साहा ने मंगलवार को मालदा शहर के आम बाजार इलाके में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि शुरुआत में सब्जियों की पैदावार में कमी के कारण दिक्कत आ रही थी।

यह भी पढ़ें:  अमानवीय स्थिति की वजह से बंगाल में बढ़ रहे है संक्रमण के मामले : अधीर

इन कुछ दिनों की लगातार बारिश के बाद कृषि भूमि जलमग्न हो गई है। खेतों में पानी भर जाने से सब्जियां सड़ गयी हैं। लेकिन हम सभी पहलुओं पर नजर रख रहे हैं ताकि व्यापारी इस अवसर का उपयोग अत्यधिक कीमतों पर सब्जियां बेचने के लिए न करें। इसके अलावा, राज्य सरकार के सभी सुफल बांग्ला केंद्रों से रियायती कीमतों पर सब्जियां बेचने की पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि हम दूसरे राज्यों से सब्जियां आयात करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि सब्जियों की कीमतें नियंत्रण में रहें। उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल के कई किसान चुनाव लड़ रहे हैं और चुनाव में व्यस्त हैं। चुनाव के बाद वे अधिक फसल पैदा करेंगे।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  उत्तर दिनाजपुर में इलाका दखल को लेकर TMC के दो गुटों में भिड़ंत
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  ममता पर शुभेंदु ने कसा तंज, कहा- नंदीग्राम में हराया, अगर भवानीपुर से लड़ा तो क्या होगाा?
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + sixteen =