आर्थिक, सामाजिक रूप से सशक्त महिलाओं का होगा बस यही विकल्प, सशक्तिकरण समिति प्रभारी प्रमुख बनने पर लिया संकल्प

कोलकाता। वृहतर कोलकाता प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन के सभी दस अंचल, पूर्व प्रदेश समिति संयोजक कार्यक्रम संयोजक,द्वारा 31 मार्च शुक्रवार लक्ष्मी विलास हावड़ा में डायमंड सेलिब्रेशन एवं श्रीमती निर्मला जी मल्ल को अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन में (स्वयंसिद्धा )महिला सशक्तिकरण समिति में राष्ट्रीय प्रभारी नियुक्त पर अभिनंदन। श्रीमती निर्मला जी मल्ल, कोलकाता प्रदेश में 2020-22 तक के सत्र में कई सामाजिक ,आर्थिक ,धार्मिक एवं कई महिलाओं को रोज़गार देकर सशक्त बनाया।

यही नहीं करोना समय काल में गाँवों में मास्क वितरण, ऑक्सिजन मशीन आँखों की मशीन और कई अन्नदान की सेवाएँ की गई। स्कूलों में वॉटर कूलर, बस्तियों में अनाथाश्रम, वृद्धाश्रम पहुँच कर जरूरतमंदों को ज़रूरत का सामान पहुंचाया। इन्हें सभी कारणों से कोलकाता प्रदेश को राष्ट्रीय द्वारा लगातार 8 बार डायमंड कैटेगिरी प्राप्त की। इसी सोच को समक्ष रखते हुए कोलकाता के सभी दस अंचलों ने इस कार्यक्रम आयोजन किया।

चांद एक होता है लेकिन सितारों उसके चारों तरफ जब घिर जाते हैं तो आसमा की शोभा अपने आप निखर जाती है। उसी प्रकार निर्मला जी मल्ल के आगमन से वृहतर कोलकाता के सारे सितारों ने कोलकाता प्रदेश के आँगन को आच्छादित कर दिया। मंजु जी पेडीवाल, कुसुम मुंदडा, शुभागीं राठी, वर्षा मिमानी, संगीता काबरा, सुमन कोठारी, बीना पेडीवाल, शशि नागोरी, मीना राठी, सीमा सोमानी, कंचन भट्टर, सरला जी बिनानी, पारुल साबु चंद्रकला जी तापडिया,

गायत्री जी राठी, गायत्री जी जाजु , सुशीला जी बागडी,पुष्पा जी मुंदड़ा ,पुष्पा जी केला ,प्रीति बिहानी ,चित्रा जी माहेश्वरी ,ज्योति जी चांडक ,लक्ष्मीजी मूंदड़ा ,मधुश्री जी राठी, सरोज जी लोहिया, दीपा जी लखोटिया, स्वेता जी चांडक, मनीषा जी कोठारी , मंजु जी मिमानी, नीति सोढानी,भगवती जी बागड़ी,इंदिरा जी तोषनीवाल ने बहूत सुन्दर फूलों की बरसात ,दीपों की ज्योति की आभा ,मधुरिमा स्वाद से मुखरित स्लोगन के भीतर लहर से आयोजन के परमअनु की आभा को लोकित कर दिया।

श्रीमती निर्मला जी मल्ल ने अपने व्यक्तव में रखा कि उनको छह साल पहले इस संगठन में अध्यक्ष बनाया गया लेकिन उन्हें संगठन के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं थी। फिर भी उन्होंने एक नारी शक्ति से अपने क़दम आगे बढ़ाये और आज राष्ट्रीय लगातार 8 बार डाइमंड कैटगरी हासिल की और इस मुक़ाम पर पहुँचे। उनके इन्हीं कार्यों को देखते हुए राष्ट्रीय ने महिला सशक्तिकरण समिति (स्वयं सिद्धा) का राष्ट्रीय प्रभारी नियुक्त किया।

उन्होने ये बात रखी कि मैं सैकड़ों नहीं हज़ारों महिलाओं को रोज़गार प्रदान करके उनको सशक्त महिलाएँ बनाएंगी। मंजु मुंदडा ने म्यूज़िक सिस्टम की पूरी बागडोर ज़िम्मेदारी से निभाई। सभी दस अंचलों की बहनों के द्वारा नृत्य व सुमन कोठारी और स्नेहा भूतड़ा ने Play करके सबका मन मोह लिया।

सभी अंचल के 150 सदस्यों की उपस्थिति और घंटी की आवाज़ ने मन मुग्ध कर दिया। इस आयोजन में निवर्तमान अध्यक्ष निर्मला जी मल्ल के द्वारा सर्वसम्मति से कार्य समिति सदस्य की घोषणा करते हुए वर्षा जी डागा को चयनित किया गया। बेलघरिया अंचल से नव निर्वाचित अध्यक्ष चंदा जी सोमानी और मंत्री सुनीता जी चांडक की घोषणा की गई। आयी हुई सभी बहनों ने रसीले व्यंजन का लुफ्त उठाया। कार्यक्रम के अंत में गीत के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *