आशा कार्यकर्ताओं को 4500 रुपए दुर्गा पूजा बोनस : ममता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अलीपुर बॉडीगार्ड लाइन में आवासिक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राज्य के मंत्री फिरहाद हकीम उनके साथ उपस्थित रहे। इस दौरान ममता ने कहा कि राज्य के वित्त मंत्री के साथ चर्चा के बाद मैं घोषणा करती हूं कि गांवों में आशा कार्यकर्ताओं को भी 4500 रुपए दुर्गा पूजा बोनस के रूप में दिया जाएगा। ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार ने विरोधियों की तीखी आलोचनाओं के बावजूद दुर्गा पूजा के लिए यूनेस्को का सम्मान समेत कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उनकी सरकार ऐसी और उपलब्धियों हासिल करने के लिए काम करना जारी रखेगी।

वे अलीपुर बॉडीगार्ड लाइंस से बंगाल के विभिन्न हिस्सों में 300 दुर्गा पूजा पंडालों का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि आलोचकों को हर चीज में कमी दिखेगी। इसके बावजूद भी उनकी सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्य प्रभावित नहीं होंगे। इस बीच ममता बनर्जी ने सुरुचि संघ पूजा पंडाल के उद्घाटन के दौरान ढाक बजाया। उनके साथ राज्य के मंत्री फिरहाद हकीम ने भी ढाक बजाया।

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने बुधवार को मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (आशा) कार्यकर्ताओं का मासिक वेतन में 60 फीसदी की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। आदेश के मुताबिक, आशा कार्यकर्ताओं का मासिक वेतन अब 10,000 रुपये प्रति माह हो जाएगा। आदेश इस साल 1 अक्तूबर से लागू होगा। आशा कार्यकर्ताओं को 6,000 रुपये मासिक वेतन मिल रहा था। हिमालयी राज्य में लगभग 700 आशा कार्यकर्ता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *