College Square Kolkata

दुर्गा पूजा 2023 : कोलकाता में राम मंदिर की तर्ज पर बना पंडाल, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

कोलकाता। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन अगले साल होगा, लेकिन उससे पहले कोलकाता में उसी थीम पर बनाए गए दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को करेंगे। इसके लिए संतोष मित्रा स्क्वायर पूजा समिति के आयोजकों ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। इस बार बंगाल के कलाकारों ने पंडालों में विश्वकप के थीम को भी उकेरा है। बंगाल की दुर्गा पूजा अपनी थीम के लिए विश्व प्रसिद्ध है। देश और दुनिया के लोग यहां पंडालों की सजावट देखने आते हैं।

कोलकाता की लाइफ लाइन रही ट्राम सेवा इस वर्ष अपनी 150वां वर्षगांठ मना रही है। इस बारे में संतोष मित्रा स्क्वायर पूजा समिति के अध्यक्ष सजल घोष ने कहा, भव्य राम मंदिर बनकर तैयार है। हम पूरी तैयारी के साथ गृह मंत्री शाह का इंतजार कर रहे हैं। लोगों में भी भारी उत्साह है।

इसरों के वैज्ञानिकों के सम्मान में दुर्गा पूजा पंडाल को चंद्रयान-3 का रूप दिया गया है। इसमें मां दुर्गा की प्रतिमा को चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम पर विराजमान दिखाया गया है। इसके अलावा पंडाल में प्रज्ञान रोवर के भी मॉडल को प्रदर्शित किया गया है। इसी तरह से कोयंबटूर के भव्य आदियोगी के तर्ज पर आतपुर एक्साइड फैक्टरी के निकट मैदान में 80 फुट की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:  भारत की स्मृति मंधाना वर्ष 2021 की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चुनी गईं

साउथ दम दम में श्री भूमि स्पोर्टिंग क्लब ने अपने पंडाल में पेरिस के डिजनीलैंड को जीवंत करने का कार्य किया है। मध्य कोलकाता में प्रसिद्ध कॉलेज स्क्वायर पूजा भी अपनी रोशनी के लिए प्रसिद्ध है। इस पंडाल की थीम मैसूर पैलेस पर आधारित है। इसके अलावा दुर्गा पूजा पंडालों में डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल कर गुजरात का प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर, जोधपुर संग्रहालय, लंका कांड, बनारस के गंगा घाट को जीवंत किया गया है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  जादवपुर के कुलपति ने राजभवन में बोस से की मुलाकात, कार्य कारिणी की बैठक से पहले महत्वपूर्ण चर्चा
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + eight =