accident

जलपाईगुड़ी में लॉरी पलटने से गाड़ी चालक की गयी जान

Kolkata Hindi News,  जलपाईगुड़ी।  देर रात मक्के से भरी एक लॉरी भयानक हादसे का शिकार हो गई। हादसे में लॉरी ड्राइवर की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा जलपाईगुड़ी से असम जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीस्ता पुल पर हुआ। तीस्ता ब्रिज पर हादसे के बाद आधी रात तक भीषण जाम लगा रहा।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृत लॉरी ड्राइवर का नाम अकबर अली है। वह बिहार के किशनगंज इलाके का रहने वाला था।

पुल के दोनों ओर कई गाड़िया फंसी रही। जलपाईगुड़ी कोतवाली थाने की पुलिस ने शव बरामद कर स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस प्रशासन ने आज शुक्रवार तड़के पुल पर पलटी कार और मक्के की बोरी को बरामद कर थाने ले गई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक पुल को साफ कर दिया गया था। मालूम हो कि हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार मालवाहक लॉरी नियंत्रण खो बैठी और तीस्ता ब्रिज पर पलट गई।

दुर्घटनाग्रस्त के काऱण मक्के की सारी बोरियां पुल पर बिखर गईं। साथ ही गाड़ी पलटने से गाडी चालक की भी मौत हो गई।  पलटी हुई लॉरी को क्रेन की मदद से उठाया गया। जलपाईगुड़ी कोतवाली थाना पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Note : यह खबर न्यूज़ एशिया एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है। इसके कंटेंट के लिए कोलकाता हिन्दी न्यूज जिम्मेदार नहीं है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *