04dfd2d5 27db 4a90 aebc f7c8819893df

जंगलमहल में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया डॉक्टर्स डे

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। जंगलमहल के विभिन्न भागों मे शनिवार को डॉक्टर डे पूरी निष्ठा और सम्मान के साथ मनाया गया। रेल नगरी खड़गपुर में सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों ने विभिन्न अस्पतालों में जाकर डॉक्टरों को फूल का गुलदस्ता देकर शुभकामनाएं दी। जिला मुख्यालय मेदिनीपुर में केडी कॉलेज और मेदिनीपुर समन्वयक संगठन ने संयुक्त रूप से डॉक्टर्स डे का आयोजन किया। केडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड जनरल स्टडीज तथा मेदिनीपुर समन्वयक संगठन की मेदिनीपुर सिटी इकाई के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार दोपहर कॉमर्स कॉलेज के सभागार में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम के आरंभ में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने डॉ. विधान चंद्र रॉय के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत उद्घाटन गीत से हुई। कॉलेज प्राचार्य डाॅ. दुलाल चंद्र दास ने अपने उद्घाटन भाषण में एक महान चिकित्सक के रूप में डॉ. विधानचंद्र रॉय के जीवन और मुख्यमंत्री के रूप में उनकी अद्वितीय उपलब्धियों को बताया। मुख्य वक्ता प्रख्यात चिकित्सक डॉ. दिवाकर सामंत ने चिकित्सा के प्राचीन इतिहास, उसके विकास और महान चिकित्सकों का वर्णन किया।

यह भी पढ़ें:  01 फरवरी 2024 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. विमल कुमार गुड़िया ने डॉक्टरों, मरीजों और उनके परिवारों के बीच संबंधों को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा, ”आधुनिक चिकित्सा महंगी काफी है। संगठन की नगर इकाई अध्यक्ष माणिक चंद्र घाटा ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों को बधाई दी। इस अवसर पर कॉलेज के तीन मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन डाॅ. मिलन सरकार ने किया। इस कार्यक्रम में शहर की कुछ प्रमुख हस्तियों के साथ बड़ी संख्या में डॉक्टर भी मौजूद थे। समापन गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *