ग्रहण के समय राशि अनुसार करें ये दान, मिलेगा लाभ!

वाराणसी । ग्रहण के समय राशि अनुसार दान करने से मिलेगा लाभ!
* मेष राशि के लोगों को गुड़, मूंगफली, तिल, तांबा की वस्तु, दही का दान देना चाहिए।
* वृषभ राशि के लोगों के लिए सफेद कपड़े, चांदी और तिल का दान करना उपयुक्त रहेगा।
* मिथुन राशि के लोग मूंग दाल, चावल,पीला वस्त्र, गुड़ और कंबल का दान करें।
* कर्क राशि के लोगों के लिए चांदी, चावल, सफेद ऊन, तिल और सफेद वस्त्र का दान देना उचित है।

* सिंह राशि के लोगों को तांबा,गुड़, गेंहू, गौमाता का घी, सोने और मोती दान करने चाहिए।
* कन्या राशि के लोगों को चावल, हरे मूंग या हरे कपड़े का दान देना चाहिए।
* तुला राशि के जातकों को हीरे, चीनी या कंबल,गुड़, सात तरह के अनाज का देना चाहिए।
* वृश्चिक राशि के लोगों को मूंगा, लाल कपड़ा,लाल वस्त्र, दही और तिल दान करना चाहिए।

* धनु राशि के जातकों को वस्‍त्र, चावल, तिल,पीला वस्त्र और गुड़ का दान करना चाहिए।
* मकर राशि के लोगों को गुड़,कंबल, और तिल दान करने चाहिए।
* कुंभ राशि के जातकों के लिए काला कपड़ा, काली उड़द, खिचड़ी,कंबल, घी और तिल का दान चाहिए।
* मीन राशि के लोगों को रेशमी कपड़ा, चने की दाल, चावल,चना दाल और तिल दान देने चाहिए।

“:पुत्रजन्यनि यज्ञेश च तथा सङ्क्रमणे रवे।
राहोश्च दर्शने कार्यं प्रशस्तं नान्यथा निशि।। ” वशिष्ठ।।
अर्थात पुत्र की उत्पत्ति, यज्ञ ,सूर्य संक्रांति, सूर्य-चंद्रमा ग्रहण में रात में भी स्नान करना चाहिए।

यह चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा को घटित हो रहा है इसीलिए जहां कार्तिक पूर्णिमा के स्नान का महत्त्व और भी विशेष हो जाता है।

ज्योतिर्विद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *