WOMENS WING.

जिला महिला पुलिस के दस्ते ने सड़कों पर इवटीजरों के खिलाफ चलाया अभियान

मालदा। छेड़खानी रोकने व वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए जिला महिला पुलिस के दस्ते ने सड़कों पर अभियान चलाया। शुक्रवार की सुबह मालदा शहर के पिरोजपुर क्षेत्र के एक गर्ल्स हाई स्कूल के सामने महिला पुलिस बल की टीम ने ऑफिस और स्कूल के समय में अभियान चलाया। काली पोशाक में महिला पुलिस बल की एक टीम ने इवटीजरों पर पैनी नजर रखनी शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस दस्ते को छेड़खानी की कोई घटना नजर नहीं आई।

महिला पुलिस कर्मियों का वह समूह स्कूली छात्राओं को सड़क पार करने में मदद की। बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को भी सतर्क किया। स्कूल के सामने लगे ट्रैफिक जाम को रोकने के लिए जिला महिला पुलिस बल की विशेष टीम कोई सख्त कार्रवाई नहीं करती है। ज्ञात हो कि जिला पुलिस अधीक्षक की पहल पर कुछ माह पूर्व महिला पुलिस बल की एक विंग टीम का गठन किया गया था। उसमें 40 महिला पुलिसकर्मी एक खास ड्रेस में स्कूटर से पूरे शहर में पेट्रोलिंग करेंगी।

यह भी पढ़ें:  उत्तर बंगाल की खबरों पर एक नजर…

इसके अलावा महिला पुलिस बल के स्कूटरों पर उनसे संपर्क करने के लिए मोबाइल नंबर भी दिए गए हैं। जिला पुलिस का दावा है कि इस स्थिति में छेड़खानी की घटनाओं में काफी कमी आई है। इसी दिशा में सुबह से ही महिला पुलिस दस्ते के जवान मालदा शहर के कई बालिका उच्च विद्यालयों के सामने निगरानी करती नजर आय़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *