घने कोहरे ने जाम किए ट्रेन के पहिए, देरी से चल रही यें ट्रेन, यहां देखें लिस्ट

Trains Running Late Due to Fog: पूरा का पूरा उत्तर भारत इस समय घने कोहरे और सर्दी के चपेट में है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, और हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के साथ कोहरा पड़ने की वजह से विजिबिलिटी न के बराबर है। कोहरे ने ट्रेन के पहियों पर ब्रेक लगा दिया है, जिसके चलते अधिकतर ट्रेनें लेट चल रही हैं।

अलग-अलग रूट्स पर चलने वाली दर्जनों ट्रेनें 12-12 घंटे की देरी से चल रही हैं। ट्रेनें के अलावा कोहरे की वजह से उड़ाने भी प्रभावित हुई हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से अलग-अलग स्थानों के लिए उड़ान भरने वाली 17 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है।

अलग-अलग राज्यों से नई दिल्ली के लिए आने वाली कई ट्रेनें 1 घंटे से लेकर 12-12 घंटों की देरी से चल रही हैं। देरी से चल रही ट्रेनों की वजह से ट्रेन में सफर कर रहे और स्टेशनों पर ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री परेशान हो रहे हैं। राजधानी और सुपरफास्ट जैसी ट्रेनों की स्पीड पर कोहरे ने लगाम लगा दी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *