खड़गपुर, संवाददाता : खड़गपुर में टीकाकरण तेज करने की मांग पर आमरा वामपंथी संगठन के कार्यकर्ताओं ने जगह – जगह पोस्टर लगाए। अभियान का नेतृत्व अनिल दास आदि ने किया। संगठन के नेताओं ने कहा कि खड़गपुर के विभिन्न केंद्रों में अभी पर्याप्त संख्या में टीके नहीं हैं। लिहाजा प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों को निराश लौटना पड़ रहा है।
इसके लिए टीकाकरण का कार्य रोज करना पड़ेगा। तभी सब को वैक्सीन मिल पाएगी। यही नहीं शहर में टीका केंद्रों की संख्या भी बढ़ानी होगी। कोरोना पीड़ित इलाकों में प्रशासन को विशेष नजरदारी करनी होगी। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर शासकीय अधिकारियों को ग्यापन सौंपा जा चुका है। आवश्यकता होने पर फिर अधिकारियों से भेंट की जाएगी।

