Corona

Corona in India : देश में 1.15 लाख से ज्यादा नये मामले, टूटे अब तक के सारे रिकॉर्ड

नयी दिल्ली : कोरोना वायरस (Covid-19) महामारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान 55,250 सक्रिय मामले बढ़ने से देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर आठ लाख के पार पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार इस बीच देश में 1,15,736 नये मामले दर्ज किए गए। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 28 लाख एक हजार 785 हो गयी है।

वहीं इस दौरान 59,856 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिसे मिलाकर अब तक 1,17,92,135 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 55,250 बढ़कर 8,43,473 हो गये हैं। इसी अवधि में 630 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,66,177 हो गयी है। देश में रिकवरी दर आंशिक घटकर 92.11 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 6.59 प्रतिशत हो गया है जबकि मृत्युदर घटकर 1.30 फीसदी रह गयी है।

यह भी पढ़ें:  #Bengal : प्रतिबंध की अवधि 30 अगस्त तक बढ़ी, फिलहाल नहीं चलेगी लोकल ट्रेन, ममता ने किया ऐलान

महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है और राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 20,916 बढ़कर 473693 हो गयी है। इस दौरान राज्य में 34256 और मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 2583331 पहुंच गयी है जबकि 297 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 56330 हो गया है।

 

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  मनीष सिसोदिया ने कहा, संबित पात्रा का दफ्तर भी सील होना चाहिए
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − one =