Corona

Corona in India : फिर डराने लगे आंकड़े, देश में 24 घंटों में कोरोना से 2,796 लोगों की मौत

नयी दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटाें के दौरान कोरोना की स्थिति बीते कुछ दिनाें के मुकाबले बेहद खराब रही क्योंकि इस अवधि में 2,796 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो गई। भारत में शनिवार मध्य रात्रि तक कोरोना संक्रमण के 8,895 नए मामले सामने आये हैं और 2,796 लोगों की इस महामारी से मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख से घटकर 99,155 हो गई है। संक्रमण के 8,895 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3 करोड़ 46 लाख 33 हजार 255 हो गई है।

इस दौरान 6918 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ ही महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर तीन करोड़ 40 लाख 60 हजार 774 हो गई है। गौरतलब है कि पिछले 24 घंटे में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण से 2796 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 73 हजार 326 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर 0.29 फीसदी, रिकवरी दर 98.35 फीसदी और मृत्यु दर 1.37 फीसदी है।

यह भी पढ़ें:  सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ अब एक्शन लेगी बंगाल सरकार

मंत्रालय के अनुसार, इसी अवधि में 1 करोड़ 41 लाख 8 हजार 707 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही अभी तक 127 करोड़ 61 लाख 83 हजार 65 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। देश में केरल सक्रिय और मृतकों के मामलों में अभी भी आगे है। राज्य में सक्रिय मामले 866 घटकर 44427 हो गये है। राज्य में 5108 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 5075605 हो गयी है।

इसी अवधि में 315 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 41439 हो गयी है। महाराष्ट्र में सक्रिय मामले दो घटकर 10,803 रह गये है, जबकि 14 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,41,163 हो गया है। वहीं 770 और मरीजों के कोरोना मुक्त होने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 64,86,105 हो गयी है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  सिलीगुड़ी : सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 27 लाख का लगाया चूना

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines
यह भी पढ़ें:  ममता ने वैक्सीन आपूर्ति को लेकर केंद्र पर पक्षपातपूर्ण रवैये का आरोप लगाया

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 5 =