Vastu

जाने कुछ बहुमूल्य वास्तु टिप्स : जोतिर्विद दैवज्ञ, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

* वास्तु शास्त्र के अनुसार, कई चीजें ऐसी होती हैं जो वास्तु दोष से प्रभावित होती हैं और इससे व्यक्ति की तरक्की में बाधा आती है। ऐसे में अगर आप अपने जीवन में सुख-समृद्धि चाहते हैं तो आपको निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए।

* अगर तुलसी का पौधा घर की पूर्व या उत्तर दिशा में लगा हो तो व्यक्ति को आर्थिक रूप से लाभ होता है। साथ ही मानसिक और शारीरिक लाभ भी होता है।

* घर में अगर शीशा पश्चिम दिशा या दक्षिण दिशा में लगा हो तो इसे तुरंत हटा लें। इससे व्यक्ति या घर की प्रगति में बाधा आती है।

* वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी चलते हुए गहनों को नहीं पहनना चाहिए। इससे तरक्की में बाधा आती है।

* घर के चारों तरफ अगर खुली जगह हो तो घर में धन और वैभव की बरकत रहती है।

* घर की ऊंचाई की भी वास्तु शास्त्र में महत्ता है। यह दक्षिण और पश्चिम भाग में ज्यादा और उत्तर और पूर्व भाग में कम होनी चाहिए। इससे व्यक्ति को काम में सफलता हासिल होती है।

* घर का कूड़ेदान या कचड़ा उत्तर पूर्व यानी ईशान कोण दिशा में न रखें। इससे धन का नाश होता है।

* वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर नल से पानी टपक रहा है तो इससे व्यक्ति को आर्थिक नुकसान होता है। साथ ही धन भी बेवजह खर्च होता है।

यह भी पढ़ें:  जाते-जाते बप्पा भर सकते हैं पैसों से झोली, गणेश विसर्जन के समय कर लें ये छोटा सा उपाय

* अगर घर का रसोई घर आग्नेय कोण (दक्षिण-पूर्व) दिशा में हो तो बेहतर होता है। अगर पश्चिम दिशा में रसोई घर होता है तो धन का आगमन बेहतर होता है लेकिन बरकत नहीं रहती है।

* अगर घर में तिजोरी की दिशा सही हो तो आर्थिक जीवन बेहतर होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, तिजोरी को दक्षिण की दिवार से सटाकर रखें। यह इस तरह रखें कि इसका मुंह उत्तर दिशा की ओर रहे।

* वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में किसी भी सीढ़ी के नीचे कबाड़ जमा नहीं होना चाहिए। इससे धन का नुकसान होता है।

* वास्तु शास्त्र के अनुसार, पर्स में कुछ चीजों को रखना अशुभ माना जाता है, जिसकी वजह से पर्स में पैसे नहीं रुकते। साथ ही खर्च भी बढ़ जाता है।

* वास्तु के अनुसार बहुत से लोग पुरानी रसीद, बिल भी पर्स में रखते हैं। इससे पर्स में धन का ठहराव कम हो जाता है। दरअसल, पुराने कागजात और रद्दियों पर राहु का प्रभाव होता है, इसलिए किसी रसीद या कागज को पर्स में नहीं रखना चाहिए।

* वॉलेट या जेब में रखने वाले पर्स में लोहे की वस्तुएं जैसे चाकू, ब्लेड कभी भी ना रखें। इसके अलावा पर्स में दवाईयां रखना भी शुभ नहीं माना जाता। इससे जेब में पैसे नहीं रुकते

यह भी पढ़ें:  नहीं रहें तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के नट्टू काका

* पर्स कभी भी फटा हुआ या खराब अवस्था में नहीं होना चाहिए। फटा हुआ पर्स आर्थिक संकट को दर्शाता है। इसलिए पर्स फटे तो उसे तुरंत बदल देना चाहिए।

* धन को सुव्यवस्थित ढंग से रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार घर में अगर सिक्के इधर-उधर पड़े रहते हैं तो कर्ज़ की समस्या बढ़ सकती है।

* पर्स में रखे सिक्कों की आवाज नहीं आनी चाहिए। इसके अलावा मां लक्ष्मी की धन वर्षा करते हुए एक छोटी तस्वीर साथ रखने से पैसे में बरकत होती है।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें
जोतिर्विद दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
9993874848

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  ख़ुशी की तलाश में
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *