कूचबिहार : अवैध संबंध में महिला की गयी जान, पुलिस कर रही तफ्तीश 

कूचबिहार। साहेबगंज थाना अंतर्गत बामन हाट के उत्तर लौचपरा इलाके में अवैध संबंध के कारण महिला की रहस्यमय  मौत को लेकर भारी तनाव है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार चाणक्य बर्मन का पड़ोस की महिला सोनाली बर्मन के साथ विवाहेतर संबंध चल रहा है। उस रिश्ते को लेकर चाणक्य बर्मन की पत्नी और बेटे ने उस महिला को घर से बुलाया और उसके साथ मारपीट की। सुबह स्थानीय लोगों ने उसके घर के पास उस  महिला को मृत अवस्था में पड़ा देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। बताया जा रहा महिला का पति दूसरे राज्य में मजदूरी करता है।

इसी दौरान  महिला का पड़ोस के व्यक्ति से संबंध स्थापित हो गया। इधर  महिला की रहस्यमय मौत से इलाके में भारी तनाव देखा जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही साहेबगंज थाने से भारी संख्या में पुलिस  मौके पर पहुंच कर हालातों का जायजा लिया। सूचना मिलते ह बामनहाट एक नंबर ग्राम पंचायत के प्रधान दीपक भट्टाचार्य सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को साहेबगंज थाने में बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साहेबगंज थाने की पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधान  दीपक कुमार भट्टाचार्य ने कहा कि महिला पर पहले चाणक्य बर्मन के साथ विवाहेतर संबंध होने का आरोप लगाया गया था। इस मामले में एक बार मध्यस्थता हो चुकी है। हम दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई चाहते हैं।कूचबिहार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुमार सन्नी राज ने बताया कि महिला के शव पाए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना की जाँच शुरु कर दी है .प्राथमिक जाँच से पता चलता है सोनाली बर्मन और चाणक्य बर्मन के बीच अवैध संबंध थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *