कूचबिहार : तृणमूल के चार पंचायत सदस्य भाजपा में शामिल

कूचबिहार। कूचबिहार-1 ब्लॉक के जीरनपुर ग्राम पंचायत में तृणमूल कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका लगा है। पंचायत बोर्ड गठन से पहले तृणमूल के चार सदस्य पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए है। शुक्रवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष सुकुमार राय ने चारों लोगों को पार्टी का झंडा थमाकर दल में शामिल किया। तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले तृणमूल के चार पंचायत सदस्य के नाम -पूजा देवी बर्मन, गोकुल राजभर, पुष्पेन सिंह और मोनिका बर्मन है।

इधर, 14 सीटों वाली जीरनपुर ग्राम पंचायत की सत्ता पर कौन काबिज होगा, इसे लेकर सवाल बना हुआ है। भाजपा के जिलाध्यक्ष सुकुमार राय ने कहा कि भाजपा में शामिल हुए चारों सदस्यों का स्वागत करते है। पार्टी का अगला कदम जीरनपुर ग्राम पंचायत की बोर्ड बनाना है।

वहीं, उन्होंने आगे कहा कि भाजपा में शामिल हुई पंचायत सदस्यों का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस में स्वतंत्र रूप से काम करने का अवसर नहीं मिल रहा था। जिस वजह से अपने सम्मान के लिए भाजपा में शामिल हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *