IMG 20221003 WA0015

सामयिक मंच जम्मू कश्मीर पर भक्ति गीतों से छाई रौनक

चण्डीगढ़ । शरद नवरात्रि के छठे दिवस माता कात्यायनी के वंदन में जम्मू कश्मीर के सामयिक परिवेश पटल पर माता के भक्तों ने भक्ति गीतों की गूँज से जम्मू कश्मीर की मनोरम वादियों को भावविभोर कर दिया। पटल पर छाई रौनक से हरेक हृदय में माता के मधुर भजन, कीर्तन और आरती गुंजायमान होने लगे और देखते ही देखते पटल पर अनूठा सा संगम बन गया।

नवदीप जले नव फूल खिले रोज नई बहार मिले की झंकार के बीच मंच का संचालन कर रही सविता राज ने सामयिक परिवेश की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता मेहरोत्रा को माता के चरणों में वंदन के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने अपने संबोधन में नवरात्रियों के अवसर पर माता के गुणगान के लिए इस पटल पर टेकू वासवानी, अशोक गोयल, विनोद कश्यप के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी भक्तों के यश, शांति- समृद्धि की कामना की और भक्तों के परिवारों के फलीभूत का आशीर्वाद माँगा।

भक्तिमय वातावरण में देश के विभिन्न क्षेत्रों से पटल पर जुटे भक्तों ने अविलंब भक्तिमय यात्रा आरम्भ की और भजन कीर्तन प्रस्तुत किये। संगीत की बहती गंगा में सुर साधकों और गायिकाओं की मधुर आवाज से मोहित होकर श्रोताओं के कंठ से एक तरफ माता के जयकारे गूंज उठे तो दूसरी ओर भक्तों ने टोलियाँ बनाकर नाचना शुरू किया। गुलशन माँ दुर्गा की भक्ति से महका कर पटल को गौरवान्वित हो गया।

यह भी पढ़ें:  फैशन डिजाइनर मौमिता बक्शी ने फैशन की दुनिया में किया आगाज

पटल पर चारों ओर माता के विभिन्न स्वरूप माँ कात्यायनी, चिंतपूर्णी, नयनादेवी, जगदंबा, मनसा, काली, राजेश्वरी, शाकुम्भरी, ज्वाला जी के जयकारे गूंजते रहे। माँ दुर्गा के 108 नामों पर भजन, कभी शंख, चक्र, गदा और धनुष रूप धारण करने वाली वैष्णवी का आह्वान होता तो कभी- “इतनी शक्ति हमें देना माता”, “नवरात्रि शुभ दिन आए”, “लगा है माता का दरबार” जैसे भजनों की मंच पर गूंज थी। नीलम व्यास ने- “माँ छवि मनोरम अष्टभुजा की धार”।

कवि रामकिशोर की रचना- “बल शक्ति का हो गया जिसको भी अभियान, धूल धुसरित हो गया निश्चित एक दिन मान” एक और भक्तिगान- “देवी के सम्मुख सब नतमस्तक हैं आज, कर्म सदा ऐसे करें माता को हो नाज” के बाद प्रीति शर्मा के भजन “स्वर्णिम शुचि लगे तप बल है पहचान” के बाद दिलीप कुमार दीप, सुमन मेहरोत्रा, मीना, अन्नपूर्णा, सुषमा गर्ग, सपना अग्रवाल, बृज किशोर, जेपी अग्रवाल, किशन लाल कहार, पुष्पा बुकल जैसे कवियों ने सभी के शरीर में ऊर्जा शक्ति बढ़ाने का प्रयास किया।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  जम्मू कश्मीर पहलगाम टूरिस्टों पर आतंकी हमला- पूरी दुनिया ने भारत के समर्थन में आतंकवाद के खिलाफ उठाई आवाज

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  मेदिनीपुर : दो महिला संगठनों के रक्तदान शिविर में उमड़े रक्तदाता
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *