बातें बाइस्कोप की…पृथ्वीराज कपूर ने सिकंदर और पोरस दोनों भूमिकाएं निभाने का कीर्तिमान बनाया

श्याम कुमार राई ‘सलुवावाला’, खड़गपुर । मूक फिल्मों से अपने अभिनय जीवन की शुरुआत करने वाले अभिनेता पृथ्वीराज कपूर ने एक अनोखा कीर्तिमान बनाया था। बहुत कम लोग जानते हैं पृथ्वीराज कपूर एक ऐसे कलाकार थे जिन्होंने सन् 1931 में प्रदर्शित देश की पहली बोलती फिल्म आलमआरा में भी अभिनय किया था। हालांकि इस फिल्म के मुख्य अभिनेता मास्टर विट्ठल और अभिनेत्री जुबैदा थी। उन्होंने सह कलाकार की भूमिका अदा की थी। बाद में उन्होंने सन् 1971 तक अनेकों फिल्मों में काम किया। उन्होंने फिल्म मुगले आजम में अकबर की यादगार भूमिका निभाई थी।

पृथ्वीराज कपूर ऐसे कलाकार थे जिन्होंने सन् 1941 की फिल्म सिकंदर में सिकंदर की भूमिका निभाई तो सन् 1965 में प्रदर्शित फिल्म सिकंदरे आजम में राजा पोरस की भूमिका निभाई। इस तरह एक ही कहानी के दो अलग-अलग ऐतिहासिक चरित्रों (सिकंदर और पोरस) की भूमिका निभाने वाले वे एकमात्र कलाकार थे। उन्हें मृत्युपरांत फिल्मों के लिए दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। 29 मई, 1972 को मुम्बई में 65 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *