कांग्रेस महात्मा गांधी की पार्टी, सावरकर या गोडसे की नहीं : राहुल

कोटा। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी की पार्टी, सावरकर या गोडसे की नहीं। गांधी आज अपनी भारत जोडो यात्रा के राजस्थान में प्रवेश के बाद झालावाड़ जिले में चंवली पुलिया के पास एक संक्षिप्त स्वागत जनसभा को संबोधित कर रहे थे। गांधी राजस्थान में मध्य प्रदेश से चंवली के रास्ते प्रवेश के बाद काफी प्रफुल्लित नजर आए और वे उनकी अगवानी के लिए पहुंचे सभी कांग्रेस नेताओं से बड़ी गर्मजोशी और आत्मीयता के साथ मिले।

जिनमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और कोटा के रास्ते आये मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा आदि शामिल थे। गांधी के स्वागत के बाद एक संक्षिप्त सभा आयोजित की गई जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार और उसकी नीतियों पर जमकर प्रहार किया और अपने संक्षिप्त उद्बोधन में भारत जोड़ो यात्रा के मंतव्य को स्पष्ट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *