बंगाल में सामूहिक गीता पाठ की होड़, ब्रिगेड मैदान के बाद दीघा में होगा सामूहिक गीता पाठ

Kolkata Hindi News, कोलकाता। पूर्व मेदिनीपुर। कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में गत 24 दिसंबर को लाखों लोगों ने एकसाथ गीता पाठ किया था। कार्यक्रम में हिंदू संगठनों के अलावा प्रदेश भाजपा के कई दिग्गज शामिल हुए थे। अब पश्चिम बंगाल के मंत्री अखिल गिरि ने कहा है कि नये साल में समुद्र तट पर स्थित जगन्नाथ देव के मंदिर के उद्घाटन के दिन वहां गीता पाठ का आयोजन किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि जिले के सभी ब्राह्मणों को लेकर इस गीता पाठ का आयोजन किया जायेगा। इस मौके पर एक साथ 10 हजार लोग गीता पाठ करेंगे। दरअसल, पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पूर्व मेदिनीपुर जिले के समुद्र तट दीघा में भव्य जगन्नाथ मंदिर का निर्माण करवा रही है। 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस मंदिर का निर्माण कार्य 2023 के अंत तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद नए वर्ष में इसका भव्य उद्घाटन होगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *